एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों की सड़कों पर पानी जमने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। मनाली-लेह, दारचा-शिकुंला और कोकसर-लोसर मार्ग पर वाहन चालक सतर्क हैं, क्योंकि फिसलन के कारण आवाजाही में कमी आई है। राज्य के 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10°C से कम दर्ज किया गया है, जबकि तीन स्थानों पर तापमान माइनस में भी है। राजधानी शिमला सहित अन्य हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने ठंडक बढ़ाई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पूरे प्रदेश में 15 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विशेष रूप से कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ठंड का स्तर उच्च बना हुआ है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने कुंजम और शिंकुला दर्रा मार्गों से गुजरने वाले वाहनों के लिए समयसारिणी जारी की है। कोकसर से काजा की गाड़ी सुबह 9 बजे और दारचा से सुबह 10 बजे वाहनों को लेह के लिए रवाना किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि नहीं होने की उम्मीद है।
कहां पर कितना है न्यूनतम तापमान
| स्थान (Place) | न्यूनतम तापमान (°C) | स्थान (Place) | न्यूनतम तापमान (°C) | स्थान (Place) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|---|---|---|
| शिमला (Shimla) | 9.0 | धर्मशाला (Dharamshala) | 9.8 | मंडी (Mandi) | 9.1 |
| सुंदरनगर (Sundernagar) | 8.5 | ऊना (Una) | 11.4 | बिलासपुर (Bilaspur) | 12.9 |
| भुंतर (Bhuntar) | 6.1 | नाहन (Nahan) | 11.6 | हमीरपुर (Hamirpur) | 9.2 |
| कल्पा (Kalpa) | 1.5 | केलांग (Kelang) | -2.0 | कुफरी (Kufri) | 8.1 |
| पालमपुर (Palampur) | 7.0 | मनाली (Manali) | 4.1 | कुकुमसेरी (Kukumseri) | -2.9 |
| सोलन (Solan) | 7.5 | कांगड़ा (Kangra) | 8.6 | नारकंडा (Narkanda) | 6.0 |
| रिकांगपिओ (Reckong Peo) | 4.5 | बरठीं (Barthin) | 11.2 | पांवटा साहिब (Paonta Sahib) | 16.0 |
| सराहन (Sarahan) | 9.5 | देहरा गोपीपुर (Dehra Gopipur) | 10.0 | ताबो (Tabo) | -2.0 |
