Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में नामांकन की शुरुआत: भाजपा-कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में
    • Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट: 6 दिन बाद किसानों का आंदोलन स्थगित, मुआवजा देने पर बनी सहमति
    • Rampur Bushahr: लालसा गांव में छात्रों ने किया दुग्ध उत्पादन सर्वे, पशुपालकों की समस्याएं आई सामने
    • हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: तीन चरणों में मतदान, आचार संहिता लागू
    • दैनिक राशिफल 29 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi: नेपाल में दम दिखाएंगे हिमाचल के 10 खिलाड़ी, DC मंडी ने तिरंगा सौंपकर किया रवाना
    • Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ
    • Rampur Bushahr: रामपुर HPS का दौरा: SJVN और NHPC के वित्त निदेशकों ने सराही रिकॉर्ड बिजली उत्पादन उपलब्धि
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: बिलासपुर में 137वां राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला शुरू, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारम्भ

    बिलासपुर में 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 का भव्य शुभारम्भ मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 17, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर


    जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक 137 वर्ष पुराने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारम्भ आज नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने पारंपरिक रूप से खूंटी गाड़ कर किया।  इस अवसर पर उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा की अगुवाई की। शोभायात्रा में लोक वाद्य कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पारंपरिक संस्कृति की झलक पेश की। इसके बाद लुहणू मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया गया।

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहलूरी बोली में कहा कि नलवाड़ी मेला बिलासपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है, जिसकी पहचान पूरे देश में है। उन्होंने बताया कि इस मेले का इतिहास करीब 137 वर्ष पुराना है और इसकी शुरुआत वर्ष 1889 में सांडू मैदान से हुई थी, जो अब लुहणू मैदान में आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि यह मेला पहले पशुधन खरीद-फरोख्त और ग्रामीण उत्पादों के व्यापार का प्रमुख केंद्र था, लेकिन समय के साथ यह सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का बड़ा मंच बन गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि पारंपरिक शिल्प और कौशल को बढ़ावा देने के लिए घुमारवीं में कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को पारंपरिक कलाओं से जोड़ा जाएगा।

    उन्होंने गोविंद सागर झील में जलक्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने और अक्टूबर 2025 में आयोजित “जल तरंग जोश महोत्सव” की सफलता का भी उल्लेख किया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा दूध और कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए गए हैं। साथ ही प्राकृतिक खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 151 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा गया है और स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

    मंत्री ने बताया कि इस वर्ष मेले को और आकर्षक बनाने के लिए कई नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं, जिनमें नाट्य उत्सव, 19 मार्च को साहित्य उत्सव, “वॉइस ऑफ बिलासपुर” प्रतियोगिता और “मिस बिलासपुर 2026” शामिल हैं। इसके अलावा 18 मार्च से शुरू होने वाले कहलूर उत्सव में स्थानीय कलाकार नाटी, लोक नृत्य और लोक संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। शाम 6 बजे सतलुज महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।

    मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि नलवाड़ी मेला स्थानीय व्यापार, पर्यटन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है।

    #Bilaspur #CulturalFestival #HimachalNews #himachalpradesh #IndianCulture #LocalFestival #NalwadiMela2026 #RajeshDharmani #नलवाड़ीमेला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय

    April 5, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 29, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 28, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 6 0 6 1
    Users Today : 39
    Total Users : 106061
    Total views : 213041
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.