Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो
    • Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल
    • Rampur Bushahr: रामपुर-तकलेच रूट पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान
    • Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश
    • Himachal High Court : ज्वाइनिंग के बाद इस्तीफा देने पर वेटिंग लिस्ट से नहीं होगी नियुक्ति
    • दैनिक राशिफल 14 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    • Kullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल

    Mandi Road Accident में शिकारी देवी मंदिर के पास ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 14, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शिकारी देवी मंदिर के पास बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 11 हजार फीट की ऊंचाई वाले सुनसान क्षेत्र में हुआ, जिसके चलते काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

    मृतकों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम के रूप में हुई है, जो थुनाग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों की पहचान योगराज और पूर्णचंद के रूप में हुई है। इनमें एक थुनाग और दूसरा पांगणा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। अगर एक घायल युवक हिम्मत दिखाकर सड़क तक पहुंचकर मदद नहीं मांगता, तो हादसे का देर तक पता नहीं चल पाता। घायल व्यक्ति किसी तरह सड़क तक पहुंचा और वहां टेंट लगाकर रह रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    सूचना मिलने पर रात करीब एक बजे हिमाचल प्रदेश पुलिस की जंजैहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया।  हादसे के बाद पूरे थुनाग और जंजैहली क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, खराब सड़क या अन्य किसी कारण से हुआ।

    #BreakingNews #CarAccident #HimachalAccident #HimachalNews #himachalpradesh #hpnews #Janjehli #LatestNews #MandiNews #MandiRoadAccident #MountainRoads #RoadAccident #ShikariDeviTemple #Thunag
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो

    May 14, 2026

    Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश

    May 14, 2026

    Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए

    May 12, 2026

    Rampur Bushahr : 9 ग्राम चिट्टा बरामद, कुमारसैन पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के सांगला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, थेमगरंग पंचायत के युवक की मौके पर मौत

    May 9, 2026

    Chamba News: मामूली बहस के बाद युवक की पत्थर मारकर हत्या, शव ढांक में फेंका

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 1 4 3
    Users Today : 69
    Total Users : 108143
    Total views : 216176
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.