Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    • Kullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    • Rampur Bushahr: dJ NatioN Sports Fest 2026 का फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, Royal FC Chandigarh बनी विजेता
    • Rampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
    • Shimla: एचपीयू शिमला में SFI का उग्र प्रदर्शन, NTA का पुतला फूंका और चक्का जाम कर जताया विरोध
    • IPL 2026: धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स से कल होगी टक्कर
    • दैनिक राशिफल 13 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr : राजदरबार में गूंजे देव वाद्ययंत्र, रामपुर में फाग मेले का शुभारंभ

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 15, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर में शनिवार को फाग मेले के लिए देवलुओं के साथ राजदरबार की ओर जाते देवता लक्ष्मी नारायण दरकाली। फोटो : एआरबी टाइम्स

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    रामपुर बुशहर। राज दरबार रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेला शनिवार को देवी-देवताओं के आगमन के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय इस मेले में 25 से अधिक देवी-देवता भाग ले रहे हैं। राजदरबार परिसर में आयोजित पारंपरिक मेले में देवता साहब बसाहरू, गसो और जाख सबसे पहले पहुंचे। इसके अलावा मेले में लक्ष्मी नारायण देवता दरकाली, दोगणू महाराज लालसा, जिशर देवता खड़ाहण, खंटू देवता सेरी मझाली, महासू देवता थेडा, पंचवीर बरांदली देवता, देवी दुर्गा बाड़ी,  छोटू देवता कीम, कालेश्वर देवता देवठी, चंभू कशोली, पंचवीर झलैर, पंचवीर कमडाली, डाबर कुंडू चाटी, नव दुर्गा श्राइकोटी, शनेरी, शिंगला, डंसा आदि अपने देवलुओं के साथ पहुंचे हैं।

    🎭 पारंपरिक स्वागत और राजदरबार की परंपरा

    राजदरबार के प्रवेश द्वार पर नगर परिषद की ओर से पारंपरिक तरीके से देवी-देवताओं का स्वागत किया गया। वहीं महल के मुख्य द्वार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने राजपरिवार की ओर से देवी-देवताओं का स्वागत किया। इसके बाद लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी माता प्रतिभा सिंह के साथ राजदरबार की परंपरा निभाते हुए देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। होली के दिन ही प्रतिभा सिंह रामपुर पहुंची थीं, जहां शुक्रवार देर शाम को उन्होंने देवता साहिब बसाहरू, गसो और जाख के साथ होली खेली और देवता ने फाग का दहन किया।

    रामपुर में राजमहल के मुख्य द्वार पर शाही परिवार की ओर से देवता का स्वागत करते हुए राजमाता एवं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे राजा बुशहर एवं लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह। फोटो : एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    🏕️ मेले में सुविधाएं और व्यवस्थाएं

    नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि देवी-देवताओं और देवलुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। किसी भी असुविधा की स्थिति में नगर परिषद के कर्मचारी सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। परिषद द्वारा नजराना राशि में 5 से 10% की वृद्धि भी की गई है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान, उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद प्रदीप कुमार, प्रीति कश्यप, स्वाति, रोहिताश्व सिंह, कांता देवी, गोविंद राम, अश्वनी नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आनी के देवता कुंइरी महादेव के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नाचते देवलू।

    🛕 पहली बार पहुंचे कुंईरी महादेव

    इस बार मेले में कुल्लू जिले के आनी खंड के कुंईरी महादेव पहली बार पहुंचे हैं। 7 हार (घोड़ी) और 3 गढ़ के अधिष्ठाता गाड़ा गड़ाही कुंईरी महादेव अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ मेले में शामिल हुए। उनके साथ सैकड़ों देवलू और करीब 20 बजंतरी भी पहुंचे, जो देव वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते-गाते राजदरबार तक पहुंचे।

    रामपुर के फाग मेले में वाद्य वादन कला का प्रदर्शन करते देवता कुंइरी महादेव के बजंतरी।

    🌧️ बारिश में भी नहीं रुके देवलुओं के कदम

    शनिवार सुबह से हो रही बारिश ने मेले के पहले दिन की रौनक कुछ कम कर दी। भीड़ अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन देवलू बारिश के बावजूद देव वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचने से नहीं रुके। हजारों की संख्या में देवलू राजदरबार तक नाचते-गाते पहुंचे। बारिश के कारण वाहनों का जाम भी देखने को मिला, लेकिन वाहन चालक देवी-देवताओं के देवलुओं के आगे बेबस नजर आए।

     

    #himachalpradesh #देवी_देवता #राजदरबार #पारंपरिक_संस्कृति #फाग_मेला #रामपुर_बुशहर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 0 7 4
    Users Today : 0
    Total Users : 108074
    Total views : 216064
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.