Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    • Shimla BJP Mahila Morcha Rally: चौड़ा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Rampur Bushahr: नन्हें हाथों की बड़ी पहल: सनशाइन स्कूल से रोज पहुंचेंगी चपातियां, रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी की लंगर सेवा को मिला सहयोग
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Shimla: झडग में 54 वर्षों बाद आयोजित शांत महायज्ञ में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हुए शामिल

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 4, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जुब्बल उपमंडल के झडग में आयोजित शांत महायज्ञ में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री का स्वागत करते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शुक्रवार को जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत झडग में आयोजित ऐतिहासिक शांत महायज्ञ में शामिल हुए। यह महायज्ञ 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और नागेश्वर देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। लगभग 54 वर्षों बाद आयोजित इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि देव संस्कृति और देव परंपराओं के कारण ही हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि नागेश्वर देवता बुशहर के साथ-साथ जुब्बल क्षेत्र के भी आराध्य देवता हैं। महायज्ञ में बुशहर क्षेत्र के लगभग 20 देवता भाग ले रहे हैं।

    उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि सुरक्षा, यातायात, जल, बिजली, अग्निशमन सहित सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जुब्बल व रोहडू से विशेष बसों की व्यवस्था की गई है और यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। शिक्षा मंत्री ने देवता नागेश्वर से क्षेत्र की उन्नति और प्रगति की कामना करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों, एसडीएम व अधिशाषी अभियंताओं का आभार व्यक्त किया।
    इसके पश्चात उन्होंने पब्बर नदी से जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के लिए चल रही उठाऊ जलापूर्ति योजना का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    #DevBhoomi #HimachalEducation #HimachalNews #Jhadag #JubbalKotkhai #NageshwarDevta #PabbarRiver #RohitThakur #ShantMahayagya #WaterSupplyScheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026

    Mnadi: मंडी के संस्कृति सदन में गूंजे सामाजिक सरोकार: ‘हन्नु हटेला’, ‘सफेद पाला’ और ‘अर्धनारीश्वर’ का प्रभावशाली मंचन

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 2 0 8
    Users Today : 6
    Total Users : 105208
    Total views : 211685
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.