Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर, झाकड़ी और नाथपा में गरजा मजदूर आंदोलन, श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • Rampur Bushahr: क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी रामपुर का दबदबा, योगा, टेबल टेनिस और खो-खो में जीते स्वर्ण पदक
    • Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए
    • Kullu: नेहरू पार्क में MRF स्थापना पर हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल कुल्लू ने किया स्वागत
    • Shimla : सरकारी नौकरी के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट अनिवार्य, प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों की भी होगी ड्रग स्क्रीनिंग
    • Kullu: कुल्लू जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Snower Valley School बना ओवरऑल चैंपियन
    • दैनिक राशिफल 12 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सनशाइन स्कूल रामपुर का शानदार परीक्षा परिणाम, 10वीं में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल: औद्योगिक भांग की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, हिमाचल बनेगा बायो-इकॉनोमी हब

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 27, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक ऐतिहासिक ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत औद्योगिक भांग की खेती को वैध एवं विनियमित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक बायो-इकॉनमी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

    दशकों से कुल्लू, मंडी और चंबा जैसे क्षेत्रों में जंगली रूप में उगने वाली भांग को अब तक नशे और अवैध कारोबार से जोड़कर देखा जाता रहा है। हालांकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने इसके औषधीय एवं औद्योगिक गुणों को पहचानते हुए इसे एक बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। औद्योगिक भांग का उपयोग पर्यावरण-अनुकूल वस्त्र उद्योग, कागज एवं पैकेजिंग, कॉस्मेटिक, बायो-फ्यूल, ऊर्जा उद्योग के साथ-साथ बायो-प्लास्टिक जैसे आधुनिक उत्पादों के निर्माण में किया जा सकेगा। इससे हिमाचल प्रदेश पर्यावरण हितैषी औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

    इस नीति का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि औद्योगिक उपयोग हेतु उगाई जाने वाली भांग में टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (टीएचसी) की मात्रा 0.3 प्रतिशत से कम रखी जाएगी। वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप की जाने वाली इस खेती से पौधे के नशीले प्रभाव को समाप्त करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले फाइबर एवं बीज उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रकार सरकार ने सामाजिक सरोकारों और आर्थिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 जनवरी 2025 को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भांग की नियंत्रित खेती के पायलट अध्ययन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भांग की नकारात्मक छवि को बदलकर इसे एक सशक्त आर्थिक संसाधन के रूप में स्थापित करना है। सरकारी अनुमानों के अनुसार, योजना के पूर्ण क्रियान्वयन पर राज्य को प्रतिवर्ष 500 से 2000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकता है।

    राजस्व वृद्धि के साथ-साथ यह पहल किसान समुदाय के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। भांग एक जलवायु-अनुकूल फसल है, जिसे कपास जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम पानी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा इस फसल को जंगली जानवरों से भी नुकसान नहीं पहुंचता, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों के लिए यह एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बन सकती है।

    इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी को उच्च उपज और कम टीएचसी वाले बीज विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विषय में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति ने उत्तराखंड के डोईवाला और मध्य प्रदेश में संचालित भांग की खेती का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।

    मुख्यमंत्री का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को पर्यावरण-अनुकूल निर्माण सामग्री, विशेष वस्त्र और आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है। इससे न केवल वर्ष 2032 तक प्रदेश को देश के सबसे समृद्ध राज्यों की श्रेणी में लाने में मदद मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए स्टार्ट-अप और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार नशे को नहीं, बल्कि नियंत्रित औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रही है, ताकि राज्य की प्राकृतिक संपदा का लाभ नशा माफिया के बजाय सीधे किसानों और राज्य के राजस्व को प्राप्त हो सके।

    #BioEconomy #FarmersIncome #GreenToGold #HimachalFarmers #himachalpradesh #IndustrialHemp #SelfReliantHimachal #StartupHimachal #SukhvinderSinghSukhu #SustainableDevelopment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 9 5 4
    Users Today : 209
    Total Users : 107954
    Total views : 215850
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.