Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ
    • Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण
    • Kinnaur: किन्नौर के सांगला में शिक्षक महासंघ की बड़ी बैठक, शिक्षकों के मुद्दों पर सरकार से की अहम मांगें
    • HPRCA Pharmacist Recruitment 2026 : हिमाचल में 41 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू
    • Pashu Mitra Bharti 2026 : मंडी और करसोग में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, दौड़ की शर्तें तय
    • Shimla : चिट्टा तस्करी मामले में कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन भुगतान से खुलासा
    • दैनिक राशिफल 19 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Cabinet Meeting : हिमाचल में 1000 पशु मित्र भर्ती करेगी सरकार, पशु मित्र नीति को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 19, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को स्वीकृति दी गई, जिसके तहत पशुपालन विभाग में 1,000 मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) नियुक्त किए जाएंगे। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की देखभाल और पशुपालकों को सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। शिक्षा विभाग में पुस्तकालय संचालन को बेहतर बनाने के लिए 100 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (पुस्तकालय) के पदों को भरने को मंजूरी दी गई। साथ ही राजस्व विभाग में 10 वरिष्ठ सहायक और 15 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण, हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के पांच पदों को भरने की स्वीकृति भी दी गई।

    ओटी सहायकों और रेडियोग्राफरों का मानदेय बढ़ा

    ऑपरेशन थियेटर सहायकों का मासिक मानदेय 17,820 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार, रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियन का मानदेय भी 13,100 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया है।मुख्यमंत्री ग्रीन अडॉप्शन योजना को भी मंजूरी दी गई है, जिसके तहत निजी उद्यमी सीएसआर के माध्यम से क्षरित वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर सकेंगे। वहीं, आयुष विभाग में बैचवाइज आधार पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारियों के पांच पद भरे जाएंगे। राज्य सरकार ने गौसदनों में गौवंश के लिए चारे पर दिए जाने वाले अनुदान को 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है, जिससे गौवंश संरक्षण को बल मिलेगा।

    शिमला में नए भवनों का निर्माण सड़क से एक मीटर नीचे अनिवार्य

    नगर निगम शिमला में घाटी की ओर भवनों के निर्माण को प्रतिबंधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन नियम, 2014 में संशोधन को स्वीकृति दी गई। नए नियमों के तहत भवनों का निर्माण सड़क स्तर से कम से कम एक मीटर नीचे होना अनिवार्य होगा। माता तारा देवी मंदिर के साथ लगते वन क्षेत्र को हरित क्षेत्र घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र के सतत विकास और संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 के अंतर्गत ई-टैक्सियों को किराए पर लेने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में डिजाइन विंग का सिविल विंग में विलय कर दिया गया है ताकि विभागीय कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित हो सके। कुल्लू जिले के निरमंड विकास खंड में स्थित पशु चिकित्सा औषधालय सराहन का नाम बदलकर पशु चिकित्सा औषधालय बागा-सराहन करने को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।

     

    #AnimalHusbandry #CabinetDecisions #GovernmentJobs #HimachalCabinet #himachalpradesh #HPGovtJobs #PashuMitraPolicy #PashuMitraRecruitment #RuralDevelopment #ThakurSukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 4 9 1
    Users Today : 86
    Total Users : 104491
    Total views : 210594
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.