Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण
    • Kinnaur: किन्नौर के सांगला में शिक्षक महासंघ की बड़ी बैठक, शिक्षकों के मुद्दों पर सरकार से की अहम मांगें
    • HPRCA Pharmacist Recruitment 2026 : हिमाचल में 41 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू
    • Pashu Mitra Bharti 2026 : मंडी और करसोग में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, दौड़ की शर्तें तय
    • Shimla : चिट्टा तस्करी मामले में कोर्ट का चपरासी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन भुगतान से खुलासा
    • दैनिक राशिफल 19 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश
    • Rampur Bushahr: कुशाल शर्मा बने अध्यक्ष और डॉ. सतपाल महासचिव, रामपुर में एम्पलाइज खेलकूद एवं कल्याण संघ का गठन
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: किन्नौर के सांगला में शिक्षक महासंघ की बड़ी बैठक, शिक्षकों के मुद्दों पर सरकार से की अहम मांगें

    किन्नौर के सांगला में हिमाचल शिक्षक महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों के नियमितीकरण, वेतन, भत्तों और रिक्त पदों को भरने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और मांगें रखी गईं।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 19, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    किन्नौर ज़िले के सांगला स्थित आसवान होटल में हिमाचल शिक्षक महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सलाहकार एवं संयुक्त सचिव पवन सोनी तथा रविकांत उपस्थित रहे।

    बैठक में जिला किन्नौर इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार नेगी, संगठन सचिव विरेंद्र नेगी और महासचिव पवन गेलोंग ने राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों का किन्नौरी टोपी और पारंपरिक खातगस से स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर जिला किन्नौर के तीनों खंडों के अध्यक्षों सहित 46 कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान शिक्षा हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुबंध आधार पर नियुक्त अध्यापकों के वर्ष में दो बार नियमितीकरण के निर्णय के लिए राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही पूर्ण वेतन पर अध्ययन अवकाश प्रदान करने और एसएमसी आधारित अध्यापकों की एलडीआर के माध्यम से नियुक्ति के निर्णय का भी स्वागत किया गया। महासंघ ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित 3 प्रतिशत वेतन स्थगन के निर्णय को वापस लेने पर हर्ष व्यक्त किया और इसके लिए धन्यवाद प्रकट किया।

    बैठक में सर्वसम्मति से यह मांग उठाई गई कि प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। कर्मचारियों और शिक्षकों के लंबित बकाया वेतन तथा देय 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्द जारी किया जाए। साथ ही सीमावर्ती जनजातीय क्षेत्रों, विशेषकर वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र में, शून्य नामांकन की स्थिति में भी विद्यालयों को बंद न करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त वोकेशनल एवं कंप्यूटर अध्यापकों के लिए स्थायी नियमितीकरण नीति बनाने की मांग भी राज्य सरकार से की गई।

    #HimachalNews #TeachersUnion #किन्नौर_समाचार #शिक्षक_हित #शिक्षा_समाचार #सांगला_बैठक #हिमाचल_शिक्षक_महासंघ #हिमाचल_सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: किन्नौर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा: जिला उद्योग केन्द्र की कार्यशाला में 75 महिलाओं ने लिया भाग

    April 17, 2026

    Himachal Diwas 2026 : CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं, किन्नौर की महिलाओं को ₹1500, भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था

    April 15, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में शोंगटोंग-कड़छम परियोजना की समीक्षा, 2027 तक पहला चरण पूरा करने के निर्देश

    April 14, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में साडा बैठक: कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक और पर्यटन विकास पर सख्त निर्देश

    April 13, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं

    April 10, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 4 7 2
    Users Today : 67
    Total Users : 104472
    Total views : 210566
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.