Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    • HPU UIT में B.Tech की फीस 10% बढ़ी, सेल्फ फाइनेंस कोर्स हुए महंगे
    • Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर
    • Chandigarh : पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी अवैध, फैमिली पेंशन नहीं मिलेगी: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    • Rampur Bushahr: मंगलाड रूनपू और पलजारा गिंच्छा पुलों को तकनीकी मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
    • Rampur Bushahr: रामपुर के बालना में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता, गौतम बुद्ध सदन रहा प्रथम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा: सुक्खू मंत्रिमंडल के ऐतिहासिक फैसले

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा, दुग्ध उत्पादन, ग्रामीण आजीविका, शहरी विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

    स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा बड़ा संबल

    मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पदों सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 121 पद भरने को मंजूरी दी। इनमें टीचिंग फैकल्टी, नॉन-टीचिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों के पद शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त असिस्टेंट स्टाफ नर्सिंग पॉलिसी के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के माध्यम से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 600 नए पद सृजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    बैठक में एमडी (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसन) और एमएस (मास्टर ऑफ चिरुरगिया) की योग्यता प्राप्त फैकल्टी डॉक्टरों को उनके बेसिक पे का 20 प्रतिशत इंसेंटिव देने का भी निर्णय लिया गया, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रदेश में बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    रोजगार सृजन और प्रशासनिक मजबूती

    मंत्रिमंडल ने जल शक्ति विभाग में जॉब ट्रेनी और जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 40 रिक्त पद भरने तथा ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के 10 पद सीधे भर्ती के माध्यम से भरने को मंजूरी दी।
    इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग में अनुकंपा आधार पर 28 आश्रितों को रोजगार प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया।

    शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार

    राज्य के 100 चिन्हित सीबीएसई स्कूलों के लिए भर्ती, प्रशिक्षण, कार्यकाल और प्रदर्शन मूल्यांकन मानदंडों सहित एक समर्पित सब-कैडर के गठन को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
    तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत प्रदेश के पांच सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एप्लाइड साइंसेज और ह्यूमैनिटीज विषयों के असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए फंक्शनल इक्विवेलेंस मॉडल (एफईएम) अपनाने को भी स्वीकृति दी गई।

    सुख-आश्रय योजना का दायरा बढ़ा

    धर्मशाला स्थित टोंग-लेन स्कूल में अध्ययनरत बच्चों, 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले माता-पिता के बच्चों, तथा ऐसे बच्चों जिनके एक माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और दूसरे ने उन्हें परित्याग कर दिया है—इन सभी को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

    शहरी विकास और रियल एस्टेट सुधार

    मंत्रिमंडल ने हिमाचल और चंडीगढ़ सीमा पर शीतलपुर में एक विश्व स्तरीय टाउनशिप विकसित करने को मंजूरी दी।
    इसके साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और विवादों के त्वरित निपटारे के लिए हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) रूल्स, 2017 के नियम-3 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।

    आपदा प्रबंधन और ग्रामीण आजीविका

    ऊना जिले के पालकवाह खास में स्थित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड की स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूशन बिल्डिंग को एसडीआरएफ के उपयोग हेतु स्थानांतरित करने को मंजूरी दी गई।
    इसके अलावा हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में चरवाहों की आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए विशेष परियोजना को मंजूरी दी गई, जिसके तहत चरवाहा प्रथाओं का आधुनिकीकरण, स्वदेशी नस्लों का संरक्षण और बाजार संबंधों को मजबूत किया जाएगा। चरवाहों और उनके पशुधन की आवाजाही के लिए नया कानून भी लाया जाएगा।

    दुग्ध क्षेत्र और किसानों को राहत

    मंत्रिमंडल ने मिल्कफेड और राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड के सहयोग से नाहन, नालागढ़, मोहाल और रोहड़ू में दूध प्रसंस्करण संयंत्र, हमीरपुर के जलाड़ी में मिल्क चिलिंग सेंटर, ऊना के झलेड़ा में बल्क मिल्क कूलर तथा करसोग और पांगी में दुग्ध अधोसंरचना स्थापित करने को मंजूरी दी।
    इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड लिमिटेड को 2025-26 और 2026-27 के लिए 60 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत की गई। दूध उपकर के लिए अलग खाता खोला जाएगा, जिससे किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा।

    ऊर्जा, स्टार्ट-अप और अन्य अहम निर्णय

    मंत्रिमंडल ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन, एसजेवीएनएल की नाथपा झाकड़ी और रामपुर परियोजनाओं की इक्विटी ऊर्जा हिस्सेदारी राज्य सरकार को पुनः आवंटित करने, बिलासपुर के घुमारवीं में मल्टीडिसिप्लिनरी स्किल और इनोवेशन यूनिवर्सिटी की स्थापना, भूमि संरक्षण अधिनियम में संशोधन, छोटे दुकानदारों के लिए ऋण राहत, पिछड़ा वर्ग आयोग मुख्यालय धर्मशाला स्थानांतरण, इंदौरा में नशा मुक्ति केंद्र तथा 892 करोड़ रुपये की आपदा न्यूनीकरण परियोजना को भी मंजूरी प्रदान की।

    #CabinetDecisions #EducationReforms #EmploymentNews #EnergyPolicy #HealthReforms #HimachalCabinet #hpnews #InfrastructureDevelopment #MilkFed #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 5 0 6
    Users Today : 153
    Total Users : 105506
    Total views : 212143
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.