Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    • HPU UIT में B.Tech की फीस 10% बढ़ी, सेल्फ फाइनेंस कोर्स हुए महंगे
    • Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर
    • Chandigarh : पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी अवैध, फैमिली पेंशन नहीं मिलेगी: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    • Rampur Bushahr: मंगलाड रूनपू और पलजारा गिंच्छा पुलों को तकनीकी मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
    • Rampur Bushahr: रामपुर के बालना में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता, गौतम बुद्ध सदन रहा प्रथम
    • दैनिक राशिफल 25 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • शिमला में तस्कर गिरफ्तार: ढली के गेस्ट हाउस से 8.04 ग्राम चिट्‌टा बरामद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर

    मानसून-2026 से पहले जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित की। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विभागों को समन्वय, अर्ली वार्निंग सिस्टम और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 25, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मानसून तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

    जिला मंडी प्रशासन ने आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गत शुक्रवार देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने की।

    कार्यशाला में मानसून से पूर्व सभी विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संभावित आपात स्थितियों से प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समुचित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान जानमाल की सुरक्षा के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम) को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही बिजली, पेयजल और सड़कों की स्थिति से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से समय पर आमजन तक पहुंचाई जाएगी। रेड और ऑरेंज अलर्ट के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा मशीनरी और मानव संसाधनों की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    उपायुक्त ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को कीरतपुर-मनाली, हमीरपुर-मंडी (वाया कोटली) तथा बिजणी-पधर सहित प्रमुख सड़कों को मानसून के दौरान 24 घंटे सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करने को कहा। साथ ही नालियों और डंपिंग स्थलों की सफाई मानसून से पहले पूरी करने, सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य समय पर समाप्त करने तथा जलभराव रोकने के उपाय सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक संसाधन और मशीनरी तैनात करने के निर्देश देते हुए उन्होंने उपमंडल अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने को कहा। पंडोह और लारजी डैम प्रबंधन को जल छोड़ने से पहले सायरन और सोशल मीडिया के माध्यम से निचले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए। जल शक्ति विभाग को पेयजल पाइपलाइनों की शीघ्र मरम्मत, ड्राई स्पेल की स्थिति से निपटने की तैयारी, जल स्रोतों की स्वच्छता, क्लोरीनेशन तथा उबला पानी पीने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

    पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विभाग मानसून के दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने पूर्व आपदाओं में किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी साझा की। होम गार्ड, एनएचएआई, मॉर्थ सहित अन्य विभागों ने भी अपने-अपने एक्शन प्लान प्रस्तुत किए और आश्वासन दिया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल शक्ति, लोक निर्माण, विद्युत बोर्ड एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    #ApoorvDevgan #DisasterManagement #EarlyWarningSystem #himachalpradesh #Monsoon2026 #MonsoonPreparedness #NDMA #NDRF #PublicSafety #SDRF
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा: करसोग में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

      April 21, 2026

      Pashu Mitra Bharti 2026 : मंडी और करसोग में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, दौड़ की शर्तें तय

      April 19, 2026

      Mandi: मंडी में हिमाचल दिवस समारोह: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा, भुभुजोत टनल की DPR शुरू

      April 15, 2026

      Sundernagar News: राज्यपाल ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत पर दिया जोर

      April 8, 2026

      Aapda Jagrukta Diwas : भूकंप जैसे हालात में क्या करें? थुनाग वानिकी कॉलेज में छात्रों ने सीखी खास ड्रिल

      April 5, 2026

      Mandi: मंडी नगर निगम चुनाव: वार्डों का आरक्षण जारी, जानिए किस वार्ड में क्या स्थिति

      April 1, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      April 2026
      MTWTFSS
       12345
      6789101112
      13141516171819
      20212223242526
      27282930 
      « Mar    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 5 4 5 2
      Users Today : 99
      Total Users : 105452
      Total views : 212065
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.