Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    • Shimla BJP Mahila Morcha Rally: चौड़ा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Rampur Bushahr: नन्हें हाथों की बड़ी पहल: सनशाइन स्कूल से रोज पहुंचेंगी चपातियां, रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी की लंगर सेवा को मिला सहयोग
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Shimla: जलोड़ी दर्रा पार कर एनसीसी कुल्लू ने 300 किमी साइक्लिंग अभियान सम्पन्न किया

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 1, 2025Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एच.पी. एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू की शिमला पहुंची साइकिंग टीम

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    एच.पी. एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू ने 300 किमी लंबी साइक्लिंग एक्सपेडिशन को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया, जिसका मुख्य उद्देश्य फिटनेस, नशा-निवारण जागरूकता, एयरो-मॉडलिंग प्रेरणा तथा सशस्त्र बलों में करियर के प्रति युवाओं को जागरूक करना रहा। कुल्लू से शिमला तक चले इस अभियान के दौरान कैडेट्स ने 16 स्कूलों और 5 कॉलेजों में 3,400 छात्रों को विभिन्न विषयों पर प्रेरित किया। जतोग कैंट, शिमला में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला ने फ्लैग-इन कर अभियान का समापन किया।

    एच.पी. एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू की 300 किमी लंबी साइक्लिंग एक्सपेडिशन में शामिल प्रतिभागी

    कैडेट्स ने बंजार, जलोड़ी दर्रा, आनी, लुहरी, सैंज, कमरसीन, नारकंडा, मटियाना, संधू, चिखड़ और ठियोग जैसे कठिन व दुर्गम क्षेत्रों से होकर यह दूरी तय की। अभियान का सबसे चुनौतीपूर्ण चरण 10,800 फीट की ऊंचाई वाले जलोड़ी दर्रे को पार करना रहा। ग्रामीण स्कूलों में एयरो-मॉडलिंग का लाइव डेमो इस अभियान की विशेष उपलब्धि रही, जिसमें छात्रों ने ड्रोन, स्थिर विमान मॉडल और उड़ान मॉडल का प्रदर्शन देखा। इससे छात्रों में विमानन, एरोनॉटिक्स और तकनीकी करियर को लेकर उत्साह बढ़ा। अभियान के दौरान विकसित भारत अभियान के तहत नशा-निवारण, स्वस्थ जीवनशैली, सशस्त्र बल करियर मार्गदर्शन, फिटनेस, टीमवर्क और भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान पर विशेष जोर दिया गया।

    विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने एनडीए, सीडीएस, AFCAT, अग्निवीर, एनसीसी स्पेशल एंट्री, परीक्षा तैयारी और अनुशासन जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र लिए। उनका कहना है कि यह अभियान रोमांच, तकनीकी exposure, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय जागरूकता का बेहतरीन समन्वय साबित हुआ है।

    टीम का नेतृत्व विंग कमांडर कुनाल शर्मा (भारतीय वायु सेना), फ्लाइंग ऑफिसर प्रो. निश्चल शर्मा और डॉ. हिमांग झरैक ने किया। सहायक स्टाफ में जे.डब्ल्यू.ओ. रहमान, सार्जेंट मुकेश, सार्जेंट रजनीश गुलेरिया, सार्जेंट मनदीप, जी.सी.आई. पूजा, ए.एम.आई. रेशमा गुलशन नंदा (होमगार्ड) और श्याम (होमगार्ड) शामिल रहे।

    #AeroModelling #ARBtimes #AviationCareer #CyclingExpedition #DrugFreeIndia #HimachalNews #HPAirSquadron #KulluToShimla #NashaNivaran #Ncc #YouthInspiration
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kullu Accident: सोझा के पास खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 4 पर्यटकों की मौत, 18 घायल

    April 5, 2026

    Kullu: मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को लेकर निरमण्ड में बैठक, 22 जून की प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति

    April 3, 2026

    Kullu: कुल्लू में बाढ़ रोकथाम के लिए नदी ड्रेजिंग पर फोकस, जिला स्तरीय समिति गठित

    April 1, 2026

    Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा

    March 29, 2026

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Nirmand : कुर्पण कूहल बंद होने से भड़के किसान, जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 2 0 3
    Users Today : 1
    Total Users : 105203
    Total views : 211676
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.