Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    • Shimla BJP Mahila Morcha Rally: चौड़ा मैदान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Rampur Bushahr: नन्हें हाथों की बड़ी पहल: सनशाइन स्कूल से रोज पहुंचेंगी चपातियां, रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी की लंगर सेवा को मिला सहयोग
    • HPRCA Hamirpur: 312 असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए 4–5 मई को CBT परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 23 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: लवी मेला मैदान में सबलेटिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई दुकानदारों पर गिरायी गाज

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 26, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    लवी मेला मैदान में व्यापारी के दस्तावेजों की जांच करते एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में लगातार मिल रही सबलेटिंग और अनधिकृत दुकानों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने आखिर कठोर कार्रवाई का रास्ता अपनाया। बुधवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मेला मैदान का अचानक निरीक्षण किया, जहां कई दुकानदार नियमों को खुलकर धता बताते मिले।

    निरीक्षण के दौरान कई व्यापारियों द्वारा अपनी अलॉटेड दुकानों को दूसरे लोगों को चलाने देना, बिना अनुमति दुकानें लगाना तथा गलत पहचान पत्र प्रस्तुत करने जैसी गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। इतना ही नहीं कुछ दुकानें तो अलॉटेड स्थान से अधिक स्थान पर मौके पर पाई गई। प्रशासन ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए कई एक दर्जन से अधिक दुकानों और संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही भी मौके पर ही की।

    एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सबलेटिंग, अवैध कब्जा और फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर दुकानें चलाने वालों पर किसी भी कीमत पर नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि—“मेला व्यवस्था और उसकी गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वाले व्यापारी मेले की छवि खराब करने के साथ-साथ लोगों को महंगाई का बोझ भी थोपते हैं, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।”

    निरीक्षण के दौरान कई व्यापारी अपने आधार कार्ड या पहचान पत्र उपलब्ध नहीं करा सके, जिस पर प्रशासन ने उन्हें तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने सभी दुकान मालिकों को निर्देश दिया कि वे अनुमति पत्र और पहचान पत्र हर समय साथ रखें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन का यह अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा, और नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले किसी भी व्यापारी को कठोर कार्रवाई से नहीं बख्शा जाएगा।

    #ActionOnTraders #HimachalNews #IllegalShops #LaviMela #LaviMela2025 #LawAndOrder #RampurAdministration #RamPurNews #SDMRampur #SublettingAction
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 0 6 3
    Users Today : 167
    Total Users : 105063
    Total views : 211484
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.