Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी
    • हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा आदेश: स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर 24 घंटे में कटेगी सप्लाई
    • दैनिक राशिफल 27 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर के दुर्गम क्याओ बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
    • Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा
    • President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात
    • Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: नगर परिषद रामपुर में समाधान शिविर आयोजित, 8 शिकायतों का मौके पर निपटारा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 29, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नगर परिषद में रामपुर में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर परिषद रामपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा आमजन, स्वच्छता कर्मियों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।

    समाधान शिविर की अध्यक्षता सहायक अभियंता अमित गौतम ने की। शिविर में नगर परिषद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर एवं अन्य हितधारकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कुल 48 प्रतिभागी शिविर में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और कार्य से जुड़ी कठिनाइयों को लेकर कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याओं को समझा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस अवसर पर सहायक अभियंता अमित गौतम ने बताया कि स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान में नगर परिषद रामपुर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने नागरिकों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने की अपील की।

    उन्होंने जानकारी दी कि 26 जनवरी से कचरा संग्रहण के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं।

    • सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सूखा कचरा

    • मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को गीला कचरा लिया जाएगा

    मिश्रित कचरा देने वालों पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रह नियम-2018 के तहत मौके पर चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। होटल, चाय-ढाबे, दुकान और चाउमीन स्टॉल से कचरा प्रतिदिन अलग-अलग कूड़ेदानों में लिया जाएगा।

    समाधान शिविर के माध्यम से नगर परिषद रामपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।

    #Geela_Sookha_Kachra #Kachra_Prabandhan #Nagar_Parishad_Rampur #Samadhan_Shivir #Swachh_Shehar_Samriddh_Shehar #Swachh_Survekshan_2025_26 #Swachhta_Abhiyan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 7 0 7
    Users Today : 28
    Total Users : 105707
    Total views : 212428
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.