एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
शिमला: शिमला जल प्रबंधन निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के कार्य के चलते शहर के विभिन्न लिंक मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 115 व 117 के तहत 29 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक विभिन्न मार्गों को निर्धारित समय के दौरान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
इंजीनियर-सह-अतिरिक्त महाप्रबंधक (डब्ल्यूडी) द्वारा किए गए अनुरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है।
आदेशानुसार—
ढली टनल (वेस्ट पोर्टल) से भट्टाकुफर राष्ट्रीय राजमार्ग: 29 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक
ढली टनल (वेस्ट पोर्टल) से सेमेट्री रोड: 15 से 29 दिसंबर 2025 तक
ढली टनल (सब्जी मंडी) से ढिंगू माता मंदिर मार्ग: 29 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक
इन सभी मार्गों पर दो समय अवधि के दौरान यातायात बंद रहेगा:
सुबह 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
सायं 6:30 बजे से 7:30 बजे तक
प्रशासन ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन कार्य के बाद सड़कें साफ़ की जाएं और खुदाई की गई मिट्टी हटाई जाए। ट्रैफिक प्रबंधन हेतु ट्रैफिक मार्शल तैनात होंगे और सुरक्षा के लिए उचित साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस को बिना रुकावट मार्ग दिया जाएगा, तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों को तुरंत सूचित किया जाएगा।
काम करने वाली एजेंसी को पैदल चलने वालों, विशेषकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
