Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पर्यटन प्रोजेक्टों को 45 दिन में मंजूरी, 36 महीनों में पूरा करना होगा काम

    हिमाचल में पर्यटन प्रोजेक्टों को 45 दिन में मंजूरी मिलेगी और 36 महीनों में काम पूरा करना होगा। सरकार ने पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए नियम लागू किए हैं।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 9, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद रूल्स-2025 अधिसूचित कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब राज्य में पर्यटन परियोजनाओं की मंजूरी अधिकतम 45 दिन में प्रदान की जाएगी और निवेशकों को 36 महीनों के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करना अनिवार्य होगा।

    परियोजना स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए निवेशक को आवेदन फार्म-1 के साथ DPR, भूमि दस्तावेज, सड़क और पानी की उपलब्धता रिपोर्ट, बिजली कनेक्शन, ढलान स्थिरीकरण प्लान और विभागीय NOC शामिल करना अनिवार्य होगा। नोडल अधिकारी 15 दिनों में दस्तावेजों की जांच करेंगे। यदि कमियां पाई जाती हैं तो निवेशक को 14 दिनों में सुधार पूरा करना होगा। नियम-9 के अनुसार, रियल एस्टेट आधारित पर्यटन परियोजनाओं के लिए 20 लाख की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है।

    24 महीने की अतिरिक्त समय सीमा 10% शुल्क के साथ

    परियोजना तय समय में पूरी न होने पर परिषद 24 महीने की अतिरिक्त समय सीमा दे सकती है, लेकिन निवेशक को 10% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। पर्यटन विभाग निवेशकों के लिए एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करेगा, जहां आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज अपलोड, विभागीय अनुमति और प्रोजेक्ट प्रगति की ट्रैकिंग एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गलत या भ्रामक जानकारी देने पर आवेदन रद्द, सुरक्षा राशि जब्त और भविष्य के लिए आवेदन प्रतिबंधित किया जा सकता है।

    मुख्यमंत्री होंगे चेयरमैन, पर्यटन मंत्री उपाध्यक्ष

    नए नियमों के अनुसार मुख्यमंत्री परिषद के चेयरमैन और पर्यटन मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। मुख्य सचिव, वित्त सचिव, उद्योग सचिव, पर्यावरण सचिव, नगर एवं ग्राम नियोजन सचिव सहित कुल 14 वरिष्ठ अधिकारी परिषद का हिस्सा होंगे। परिषद की बैठक हर महीने अनिवार्य रूप से आयोजित होगी, ताकि परियोजनाओं की प्रगति और बाधाओं पर तुरंत निर्णय लिए जा सकें।

    #45DaysApproval #ARBtimes #Development #GovernmentRules #himachalpradesh #InvestmentPolicy #Tourism #TourismGrowth #TourismInvestment #TourismProjects
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 7 8
    Users Today : 49
    Total Users : 101178
    Total views : 204906
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.