एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
Himachal Pradesh University (HPU) ने बीएड और एमएड सेमेस्टर व वार्षिक प्रणाली की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। 25 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले जेबीटी टेस्ट को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।अब B.Ed और M.Ed की परीक्षाएं 2 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी। पहले यह परीक्षाएं 27 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जानी थीं। विश्वविद्यालय ने संशोधित डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
23 फरवरी से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
HPU प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थी 23 फरवरी से अपनी लॉगइन आईडी के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और निर्देशों के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखें।
पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षाएं भी 2 मार्च से
विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों और संकायों के पीएचडी कोर्स वर्क की डेटशीट भी जारी कर दी है। पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं भी 2 मार्च से आरंभ होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल द्वारा जारी अधिसूचना सभी पीजी केंद्रों के निदेशकों, सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा निदेशालय और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
