एआरबी टाइम्स ब्यूरो
किन्नौर। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) रिकांगपिओ, जिला किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि कांता कुमारी ने जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा की तिथि 07 फरवरी 2026 तय की गई है।
कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु पात्रता:
जन्म तिथि: 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के मध्य
वर्तमान में (2025-26) कक्षा 8वीं में सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
कक्षा 11वीं प्रवेश हेतु पात्रता:
जन्म तिथि: 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के मध्य
वर्तमान में (2025-26) कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
नवोदय विद्यालय में सुविधाएँ:
नवोदय विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश, पुस्तकें और चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं। यह विशेष रूप से जनजातीय जिला किन्नौर के छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है।
प्रधानाचार्य ने जिले के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें।
अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के दूरभाष नम्बर 01786-222322, 222752 व मोबाईल नम्बर 98824-46737 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
