एआरबी टाइम्स ब्यूरो
कुल्लू। उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया और वहां रह रहे आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता “हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना” है।
उन्होंने बंजार उपमंडल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। डीसी ने कहा कि जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें राहत केंद्रों में रखा गया है, वहीं किराये पर रहने वाले परिवारों का किराया भी प्रशासन देगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी को भी असुरक्षित भवनों में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी से स्वेच्छा से ऐसे भवन खाली करने की अपील की।
प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं:
कटे हुए क्षेत्रों में अब तक 125 क्विंटल से अधिक राशन किट एयर ड्रॉप की गई हैं।
गर्भवती महिलाओं (जिनकी डिलीवरी एक से डेढ़ महीने में है) को सुरक्षित रखने के लिए सीएचसी तेगूबहड़ में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
सड़कों, पुलों, पेयजल और बिजली की आपूर्ति की बहाली युद्ध स्तर पर चल रही है।
उपायुक्त ने कहा कि हर प्रभावित क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
10 व 11 सितंबर को यहां बंद रहेंगे स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र
उपायुक्त कुल्लू ने आदेश जारी किए कि बंजार व मनाली उपमंडल में 10 व 11 सितंबर को सभी निजी व सरकारी शिक्षण आंगनवाड़ी केंद्र संस्थान बंद रहेंगे
वहीं उप तहसील जरी में सभी शिक्षण संस्थान तथा कुल्लू उप-मंडल में निम्नलिखित स्कूल केवल 10 सितंबर को बंद रहेंगे जिनमें 1 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खलोगी 2. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बागन 3. राजकीय उच्च विद्यालय, नरोगी 4. राजकीय उच्च विद्यालय, बस्तोरी-II 5. राजकीय उच्च विद्यालय, चट्टानी 6. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बागन 7. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नरोगी 8. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धरमोट 9. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दोघरी-II 10. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पीज 11. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बधाई 12. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बेधार 13. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बुआई 14. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लोट 15. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चोपरसा 16. राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय, करटह 17. राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय, शरण-II
आदेश में कहा गया कि इन स्अथानों पर सड़कों कि खराब स्थिति व् छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह आदेश जारी किये गए हैं।
