Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Kullu: कुल्लू भूस्खलन हादसा: तीन मृतकों के शव श्रीनगर भेजे गए, राहत और बचाव कार्य जारी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 6, 2025Updated:October 5, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के इनर अखाड़ा बाजार क्षेत्र में 3 और 4 सितम्बर को हुए भूस्खलन हादसे में जान गंवाने वाले तीन मृतकों के पार्थिव शरीर शनिवार सुबह श्रीनगर भेज दिए गए। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बताया कि शवों को शुक्रवार देर रात सड़क मार्ग से कुल्लू से चंडीगढ़ लाया गया, और शनिवार सुबह 5:30 बजे हवाई मार्ग से श्रीनगर के लिए रवाना किया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शवों को सुबह 7:30 बजे पहुंचाया गया।

    मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    • अब्दुल रशीद, पुत्र मोहम्मद जमाल शेख, निवासी किचपारा, तहसील कंगन, गांदरबल

    • सजाद अहमद वाणी, पुत्र अब्दुल अहमद वाणी, निवासी गुंडआरी, तहसील कंगन, गांदरबल

    • मेहराजद्दीन लोन, पुत्र मोहम्मद शब्बीर लोन, निवासी गुंडआरी, तहसील कंगन, बांदीपोरा

    उपायुक्त ने बताया कि शवों के साथ परिजनों और पुलिस बल की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। चूंकि शुक्रवार को देर शाम तक हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं थी और मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया था, इसलिए सड़क मार्ग को प्राथमिकता दी गई। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि भी प्रदान की गई है और शवों को उनके पैतृक स्थान तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी ली गई है।

    राहत और बचाव कार्य जारी

    उपायुक्त ने यह भी बताया कि 3 और 4 सितम्बर को भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कुल 8 लोग मलबे में दब गए थे। अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी 2 की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में दिन-रात जुटी हुई हैं। उपायुक्त ने कहा, “यह एक अत्यंत दुखद घटना है। हिमाचल प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ खड़ी है।”

    #BodiesSentToSrinagar #HimachalDisaster #HimachalNews #KulluLandslide #Kullunews #Landslide2025 #NDRFReliefWork
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

    March 9, 2026

    Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

    February 13, 2026

    Himachal Weather : आठ जिलों में आज फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, चंबा में ठंड से दो युवकों की मौत

    January 28, 2026

    Rampur Bushahr:  मानवता की मिसाल: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की एंबुलेंस ने अल्सर मरीज को सुरक्षित पहुंचाया IGMC

    January 24, 2026

    Kullu: रघुपुर फोर्ट में बर्फ में फंसे 12 पर्यटक, स्थानीय लोगों ने बचाया

    January 24, 2026

    Himachal Weather : नए साल से पहले बदलेगा मौसम, 31 दिसंबर, 1 जनवरी को बर्फबारी के आसार

    December 27, 2025

    Kullu: रोहतांग की ओर 4×4 वाहनों की आवाजाही की अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ी

    December 19, 2025

    हिमाचल में आज हिमपात और बूंदाबांदी के आसार, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

    December 8, 2025

    Himachal Weather : निचले क्षेत्रों में कोहरे ने बढ़ाई दिक्कतें, पहाड़ों पर आज बर्फबारी के आसार

    December 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 7 2
    Users Today : 43
    Total Users : 101172
    Total views : 204899
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.