एआरबी टाइम्स ब्यूरो,रामपुर बुशहर
उपमंडल रामपुर के तहत तकलेच क्षेत्र से दो स्कूली छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना रामपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंद लाल पुत्र हेत राम निवासी गांव बर्शोल, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला (उम्र 37 वर्ष) ने पुलिस को सूचित किया कि उनकी बेटी रवन्ना (उम्र 15 वर्ष) अपनी सहेली प्रिया पुत्री रोशनी देवी, निवासी गांव बरकल, डाकघर मुनिश बहली, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला के साथ 14 अक्तूबर को स्कूल के लिए घर से निकली थीं। लेकिन शाम तक दोनों छात्राएं घर नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई सतविंदर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी तकलेच को जांच सौंपी थी। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी दिया था।
डीएसपी रामपुर ने बताया कि तकलेच स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग लड़कियों को बिथल से बरामद किया, लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों बिथल कैसे पहुंची। उन्होंने बताया कि दोनों के मिलने की सूचना उनके परिजनों को दे दी है।