एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
भाजपा एवं युवा मोर्चा ने शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक नमो युवा रन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोकप्रिय गायक मोहित चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ल ने की।

नमो युवा रन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युवा फिट तो देश हिट” के संदेश का साकार रूप यह कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, देशभक्ति और स्वस्थ भारत के संकल्प का प्रतीक है। युवा ही भारत का भविष्य हैं। जब युवा फिट रहेंगे, तो भारत मजबूत और समृद्ध बनेगा। उन्होंने इसे फिट इंडिया मूवमेंट और खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया जैसे अभियानों को नई गति देने वाला बताया। जयराम ठाकुर ने युवाओं से अपील की कि वे फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे से दूर रहें।
मोहित चौहान ने शिव कैलाशो के वासी…
कार्यक्रम के दौरान गायक मोहित चौहान ने युवाओं को अपने लोकप्रिय गीत “शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा” से मोहित किया। उन्होंने हिमाचल से अपने जुड़ाव के अनुभव साझा किए और युवाओं से नशे के खिलाफ जंग छेड़ने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में डॉ. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, बिहारी लाल शर्मा, विधायक रीना कश्यप, विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, राजीव सहजल, सुरेश भारद्वाज, संजय सूद समेत कई नेता मौजूद रहे।
