एआरबी टाइम्स ब्यूरो,रामपुर बुशहर
एसजेवीएन लिमिटेड की नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना के अंतर्गत नाथपा बांध की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेडियल गेट्स के नियमित रखरखाव का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस दौरान नाथपा बांध के रेडियल गेट्स के माध्यम से लगभग 170 क्यूमेक्स पानी सतलुज नदी में छोड़ा जाएगा। इसके चलते नदी के जलस्तर में अचानक और उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। एसजेवीएन ने चेतावनी दी है कि जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों, मछुआरों, पशुपालकों एवं अन्य व्यक्तियों को खतरा हो सकता है।
अतः एसजेवीएन लिमिटेड, एनजेएचपीएस, नाथपा बांध ने सभी आम नागरिकों, ग्रामवासियों एवं संबंधित विभागों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान सतलुज नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। नदी के तटों, पुलों एवं निचले इलाकों में जाने से बचें और अपने पशुओं को भी नदी के पास न ले जाएं।
