एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में ओजोन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में प्रातः कालीन सभा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने छात्रों को ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) जैसे रसायनों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीन वर्गों में छात्रों ने भाग लिया:
🎨 जूनियर वर्ग परिणाम:
-
प्रथम: अवंतीका (कक्षा 7वीं, चंद्रभागा सदन)
-
द्वितीय: अनुराग डोगरा (कक्षा 8वीं, रावी सदन)
-
तृतीय: महांजिता (कक्षा 6वीं, रावी सदन)
🎨 सीनियर वर्ग परिणाम:
-
प्रथम: आरुषि ठाकुर (कक्षा 10वीं, व्यास सदन)
-
द्वितीय: साहिल (कक्षा 10वीं, रावी सदन)
🎨 सीनियर सेकेंडरी वर्ग परिणाम:
-
प्रथम: निवेदिता (कक्षा +1, व्यास सदन)
-
द्वितीय: देवेश्वरी (कक्षा +1, रावी सदन)
इसके अतिरिक्त, प्रातःकालीन सभा में देवेश्वरी ने ओजोन परत के संरक्षण एवं इसके महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्तागण – श्री नेकराम चौहान, अशोक मेहता, सुनील मेहता, ममता कायथ, गोविंद सिंह, कविता ठाकुर, संजय नेगी, इको क्लब प्रभारी विजयपाल, दीपक, नरेश, राधा, ऊषा, शशि बाला, नरेश ठाकुर, भरत बद्रेल और ममता सोनी उपस्थित रहे।
विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक था, बल्कि यह छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करता है।
