एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी
मंडी जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana ) 3.0 के तहत पात्र गरीब परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला उज्ज्वला समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे। समिति लाभार्थियों की पात्रता की पुष्टि और भौतिक सत्यापन प्रक्रिया की निगरानी करेगी, ताकि योजना का लाभ केवल वास्तविक पात्र परिवारों को ही मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana से गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक परिवर्तन को भी बढ़ावा मिलेगा।
✅ पात्रता और लाभ
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के तहत जिला के गरीब परिवारों की वयस्क महिला सदस्य वंचना घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकती हैं। पात्र लाभार्थियों को लगभग ₹2050 मूल्य का निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:
गैस सिलेंडर की सुरक्षा जमा राशि
प्रेशर रेगुलेटर
सुरक्षा होज़
डीजीसीसी पुस्तिका (गैस पासबुक)
निरीक्षण, स्थापना और दस्तावेजीकरण शुल्क
उपायुक्त ने कहा कि अब गृह निरीक्षण प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है, ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही कनेक्शन प्राप्त हो।
📋 आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
पूर्ण रूप से भरा हुआ KYC फॉर्म
पहचान व पते का प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
सभी वयस्क परिवार सदस्यों के आधार कार्ड
बैंक खाता विवरण
वंचना घोषणा पत्र
⚙️ पात्रता की शर्तें
योजना के तहत वही परिवार पात्र होंगे:
जिनके किसी सदस्य के नाम पर पहले से एलपीजी कनेक्शन दर्ज न हो
जिनकी मासिक आय ₹10,000 रुपये से अधिक न हो
परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी न हो
आयकर या प्रोफेशनल टैक्स अदा न किया जा रहा हो
परिवार के पास 2.5 एकड़ से कम सिंचित भूमि हो
कोई मोटर वाहन, बड़ा मकान या कृषि उपकरण स्वामित्व में न हो
💻 आवेदन प्रक्रिया
पात्र महिलाएं योजना के लिए निम्न वेबसाइटों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं:
👉 www.pmuy.gov.in
👉 www.cx.indianoil.in
👉 www.my.ebharatgas.com
👉 www.myhpgas.in
इसके अलावा, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या एलपीजी वितरक कार्यालय में जाकर भी आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
