एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र कृतम सिंह ने मार्च 2025 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 94% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कृतम सिंह तहसील रामपुर के 12/20 क्षेत्र के ढिबरी गांव का निवासी है। उसके पिता राजेंद्र सिंह और माता मीना देवी कृषक हैं। अपनी सफलता का श्रेय कृतम ने अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता और समस्त शिक्षकगणों को दिया।
कृतम सिंह ने बताया कि उसका सपना एक एचएएस या आईएएस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना है। वह न केवल अध्ययन में उत्कृष्ट रहा, बल्कि विद्यालय की अन्य शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। वह राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का भी एक कर्मठ स्वयंसेवक रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने कृतम सिंह और उसके माता-पिता को बधाई दी तथा सभी छात्रों को प्रेरित किया कि वे भी मेहनत, लगन और ईमानदारी से अध्ययन कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रामशरण शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक रणजीत सिंह ठाकुर, दिव्य दत्त शर्मा, सुधीर रोहटा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।