Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr : मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ननखड़ी में बैठक: 22 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान
    • Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
    • National Handball Championship: बरेली में हिमाचल की बेटियों का कमाल, यूपी को हराकर जीता खिताब
    • Mandi News: होटल में पुलिस की रेड, 22 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
    • Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
    • दैनिक राशिफल 04 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Jubbal/Kotkhai: कोट काईना में दो संपर्क सड़कों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं विकास योजनाएं
    • Kullu: मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को लेकर निरमण्ड में बैठक, 22 जून की प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr : मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ननखड़ी में बैठक: 22 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 4, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

    ननखड़ी (शिमला) में मिड डे मील वर्करज यूनियन (CITU) की ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रमेश की अध्यक्षता में विश्राम गृह ननखड़ी में हुई। इस बैठक में वर्करों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई और 22 जून 2026 को होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राहुल विद्यार्थी और यूनियन महासचिव कौशल्या ने प्रदेश सरकार द्वारा बजट में की गई 500 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आज की भयंकर महंगाई के दौर में मात्र 5500 रुपये के मासिक वेतन पर परिवार पालना असंभव है। सरकार ने अभी तक मिड डे मील वर्करों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप

    यूनियन नेताओं ने प्रदेश सरकार पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों को लागू न करने का आरोप लगाया।  हाईकोर्ट की सिंगल बेंच (2019) और डबल बेंच (2024) ने वर्करों को 10 के बजाय 12 महीने का वेतन देने का आदेश दिया है। सरकार ने इस फैसले को लागू करने के बजाय इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जो उनकी ‘मजदूर विरोधी’ मानसिकता को दर्शाता है।


    मिड डे मील वर्करों की मुख्य मांगें

    यूनियन ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:

    मांग श्रेणीविवरण
    न्यूनतम वेतनमासिक वेतन को बढ़ाकर 13,500 रुपये किया जाए।
    अवकाशआंगनबाड़ी की तर्ज पर साल में 20 छुट्टियां और महिला वर्करों को त्यौहारों (रक्षाबंधन, करवाचौथ आदि) पर सवैतनिक अवकाश मिले।
    मेडिकल सुविधाहर 6 महीने में होने वाले मेडिकल टेस्ट निःशुल्क किए जाएं।
    अतिरिक्त कार्यटूर्नामेंट या पोलिंग पार्टी के लिए खाना बनाने पर 1,000 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त दिहाड़ी दी जाए।
    समायोजनस्कूल बंद होने या मर्ज होने पर वर्करों को नजदीकी स्कूलों में अनिवार्य रूप से समायोजित किया जाए।

    शोषण के खिलाफ तेज होगा आंदोलन

    राहुल विद्यार्थी ने कहा कि मिड डे मील वर्करों से किचन गार्डन, सफाई और पानी की टंकियां साफ करने जैसे अतिरिक्त काम लिए जाते हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया जाता। छुट्टियों की स्थिति यह है कि वर्कर को अपनी जगह रिलीवर भेजना पड़ता है, जिसे अपनी जेब से 500-700 रुपये देने पड़ते हैं, जबकि वर्कर की खुद की दिहाड़ी मात्र 150 रुपये के करीब है। यूनियन ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा कि 2009 के बाद से वेतन के केंद्रीय अंश में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई शिक्षा नीति के नाम पर स्कूलों को बंद कर मजदूरों का रोजगार छीना जा रहा है। इस बैठक में ब्लॉक इकाई के अन्य सदस्य अंजना, कलावती, अमिता, आशा, रक्षा, शर्ता, परमिला, नगीना, मीनू, शांति, सुभद्रा और बुद्धि सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यूनियन ने संकल्प लिया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर एचपीएस का नया कीर्तिमान: 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक बिजली उत्पादन

    April 2, 2026

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, 2025-26 में 7506 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

    April 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन

    April 1, 2026

    Rampur Bushahr: श्रम संहिताओं के खिलाफ देशभर में ‘काला दिवस’, रामपुर समेत कई क्षेत्रों में मजदूरों का प्रदर्शन

    April 1, 2026

    HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर

    April 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के पदम व दत्तनगर स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, CBSE सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से प्रवेश शुरू

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 6 9 0
    Users Today : 31
    Total Users : 102690
    Total views : 207468
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.