Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना ने महिला मंडलों के साथ दो हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शामिल महिला मंडल सदस्य व अन्य

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। देश के प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरूआत की थी। जिसका उद्देश्य संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज दृष्टिकोण का पालन करते हुए सितंबर तक 80 करोड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने 80 करोड़ पेड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

इस अभियान के तहत लुहरी जल विद्युत परियोजना ने स्थानीय महिला मंडलों के साथ मिलकर सम्पूर्ण सामाजिकदृष्टिकोण अपनाते हुए दो हजार पौधे लगाने का काम पूरा किया जा रहा है। परियोजना प्रभावित पंचायतों में 53 महिला मंडलों के माध्यम से इसे पूरा किया जा रहा है। इस अभियान के प्रतीक के रूप में कोयल महिला मंडल के साथ संयुक्त पौधारोपण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक (वित)  संतोष कुमार कुमार दास, परियोजना के विभागाध्यक्षों सहित, तारा सिंह कायथ प्रधान ग्राम पंचायत गडेज और महिला मंडल सदस्यों ने मिल कर पौधेरोपे। वहीं परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम द्वारा सभी लोगों से अपनी माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और आदर के प्रतीक के रूप में एक पौधा लगाने का अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *