एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पेंटिंग, भाषण और प्रश्रोतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने की। पेंटिंग प्रतियोगिता में इरावती सदन की अदिति ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शतुद्री सदन की अन्या गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अश्विन पहले और आशीष दूसरे स्थान पर रहे। प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में शतुद्री सदन ने पहला और अस्किनी सदन ने दूसरा स्थान पाया।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में पेड़ों के महत्व, जल संरक्षण और प्रदूषण न फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। इको क्लब प्रभारी चंद्र गुप्ता और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र लक्टू ने छात्रों को पृथ्वी दिवस के इतिहास और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य डॉ. विनोद मेहता समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों को पौधरोपण और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया।