एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश द्वारा जारी आदेश के अनुसार रोहतांग मार्ग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा तथा उप-मंडलीय अधिकारी (ना.), मनाली की संस्तुति के आधार पर 4×4 वाहनों की रोहतांग की ओर आवाजाही की अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है।
आदेशानुसार गुलाबा से रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही अनुमन्य होगी। सभी 4×4 वाहनों को मढ़ी चेक पोस्ट से दोपहर 3:00 बजे से पहले वापसी सुनिश्चित करनी होगी।
यह अनुमति पूर्व में जारी आदेशों में निहित सभी शर्तों एवं नियमों के अधीन रहेगी, जो यथावत प्रभावी रहेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों एवं संबंधित एजेंसियों से निर्धारित समय-सीमा और नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
