एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) हिमाचल प्रदेश ने आज शिमला जिले के लिए नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की है। नितिन देशटा को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का उद्देश्य छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना और एनएसयूआई को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना है।
इस मौके पर एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश की राज्य महासचिव समीक्षा ठाकुर, एचपीयू प्रभारी जस्सी नेगी और एनएसयूआई नेता चंदन मझान ने संयुक्त रूप से नितिन देशटा के नाम की घोषणा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नितिन देशटा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और खासतौर पर “हम बदलेंगे – 7 बदलाव” अभियान को हर छात्र तक पहुंचाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:
-
निजी संस्थानों में SC-ST आरक्षण और सब-कोटा लागू करना
-
NET फेल छात्रों को पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और समय पर राशि देना
-
खाली सरकारी पदों और NFS को भरना
-
नई शिक्षा नीति को रद्द करना और शिक्षा प्रणाली में सुधार करना
-
भर्ती व परीक्षाओं के समय पर परिणाम जारी करना
-
सेना में स्थाई भर्ती सुनिश्चित करना, अग्निवीर योजना को समाप्त करना
-
देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करना
एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि छात्र हित ही संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संगठन का हर कार्यकर्ता इस दिशा में संघर्ष करता रहेगा। शिमला जिले में नितिन देशटा के नेतृत्व में एनएसयूआई और अधिक सशक्त होकर छात्रों की आवाज़ बनेगी।