Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
    • Mandi Rojgar Mela 2026 : 160 युवाओं का चयन, 36,500 तक वेतन के ऑफर
    • Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे
    • दैनिक राशिफल 25 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Women’s Kabaddi World Cup: भारत का पहला मैच आज, हिमाचल की बेटियों पर विशेष नजर

    Women’s Kabaddi World Cup में भारत आज थाईलैंड से भिड़ेगा। भारतीय टीम में हिमाचल की पांच खिलाड़ी शामिल हैं। रितु नेगी कप्तान और पुष्पा राणा उपकप्तान हैं। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 18, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

    Women’s Kabaddi World Cup 2025 का शुभारंभ सोमवार को बांग्लादेश के मीरपुर में हो गया। 13 साल बाद हो रहे इस बड़े आयोजन में दुनियाभर की 11 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों ने टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत की, जिसमें मेजबान बांग्लादेश, नेपाल, ईरान और चीनी ताइपे ने जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच में बांग्लादेश ने युगांडा को 42-22 से हराकर शानदार शुरुआत की। अन्य मुकाबलों में नेपाल ने जांजीबार को 58-16, ईरान ने पोलैंड को 55-11, चीनी ताइपे ने केन्या को 38-16 से मात दी। इन नतीजों ने साफ कर दिया कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा रहने वाला है।

    दोपहर 2:30 बजे से होगा मुकाबला

    भारतीय महिला टीम आज अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ दोपहर 2:30 बजे खेल रही है। भारत की टीम इस बार बेहद मजबूत और संतुलित मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संयोजन शामिल है। इस बार भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियां शामिल हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हिमाचल से रितु नेगी कप्तान, पुष्पा राणा उपकप्तान, साक्षी शर्मा, भावना ठाकुर और चंपा ठाकुर हैं।

    कप्तान रितु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा एशियन गेम्स सहित राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इनकी कप्तानी में भारत से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश कबड्‌डी का गढ़ माना जाता है और यहां से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निकल चुकी हैं। इस बार विश्व कप में भी यहां की बेटियों से उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। रितु नेगी की कप्तानी और पुष्पा राणा के अनुभव के साथ टीम का नेतृत्व मजबूत दिखता है। वहीं, साक्षी, भावना और चंपा भी भारतीय टीम की ताकत बढ़ाती हैं।

    भारत के आगामी मैच

    भारत का आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है

    • 19 नवंबर: भारत बनाम बांग्लादेश

    • 20 नवंबर: भारत बनाम जर्मनी

    • 21 नवंबर: भारत बनाम युगांडा

    इन मुकाबलों के आधार पर भारत की सेमीफाइनल और फाइनल की राह तय होगी।

    भारतीय महिला कबड्‌डी टीम

    रितु नेगी (कप्तान), पुष्पा राणा (उपकप्तान), सोनाली शिंगटे, पूजा नरवाल, भावना ठाकुर, साक्षी शर्मा, पूजा काजला, चंपा ठाकुर, मिनी नरवाल, रितु श्योराण, रितु मिथरवाल, संजू देवी, धनलक्ष्मी, अनु कुमारी

    #BhavanaThakur #ChampaThakur #HimachalGirls #HimachalPride #HimachalSports #IndianKabaddi #IndiaVsThailand #KabaddiNews #KabaddiWorldCup2025 #PushpaRana #RituNegi #SakshiSharma #TeamIndia #WomensKabaddiWorldCup
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026

    Bilaspur: भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में जल क्रीड़ा चयन ट्रायल 1 से 2 मार्च को

    February 23, 2026

    रामपुर में 64 टीमों के साथ एंटी-चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, नशा मुक्ति का संदेश

    February 23, 2026

    Shimla Ice Skating Rink का होगा कायाकल्प, 20.22 करोड़ से आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    February 21, 2026

    Rampur Bushahr: प्रोफेसर इलेवन ने ब्लैक ब्वायज क्रिकेट चैरिटेबल मैच में फाइनल जीता

    February 12, 2026

    Bilaspur: स्कूलों में मोबाइल प्रतिबंध: 1 मार्च से लागू, मुख्यमंत्री ने हैंडबॉल विजेताओं को किया सम्मानित

    February 5, 2026

    Rampur Bushahr: तनु ड्राइविंग स्कूल की टीम ने एबीवीपी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    February 2, 2026

    Bilaspur: घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    February 1, 2026

    Bilaspur: घुमारवीं में राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता 1-5 फरवरी को आयोजित

    January 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 2 0 8
    Users Today : 30
    Total Users : 101208
    Total views : 204950
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.