Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, November 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Women’s Kabaddi World Cup: भारत का पहला मैच आज, हिमाचल की बेटियों पर विशेष नजर

    Women’s Kabaddi World Cup में भारत आज थाईलैंड से भिड़ेगा। भारतीय टीम में हिमाचल की पांच खिलाड़ी शामिल हैं। रितु नेगी कप्तान और पुष्पा राणा उपकप्तान हैं। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 18, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

    Women’s Kabaddi World Cup 2025 का शुभारंभ सोमवार को बांग्लादेश के मीरपुर में हो गया। 13 साल बाद हो रहे इस बड़े आयोजन में दुनियाभर की 11 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों ने टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत की, जिसमें मेजबान बांग्लादेश, नेपाल, ईरान और चीनी ताइपे ने जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच में बांग्लादेश ने युगांडा को 42-22 से हराकर शानदार शुरुआत की। अन्य मुकाबलों में नेपाल ने जांजीबार को 58-16, ईरान ने पोलैंड को 55-11, चीनी ताइपे ने केन्या को 38-16 से मात दी। इन नतीजों ने साफ कर दिया कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा रहने वाला है।

    दोपहर 2:30 बजे से होगा मुकाबला

    भारतीय महिला टीम आज अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ दोपहर 2:30 बजे खेल रही है। भारत की टीम इस बार बेहद मजबूत और संतुलित मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संयोजन शामिल है। इस बार भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियां शामिल हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हिमाचल से रितु नेगी कप्तान, पुष्पा राणा उपकप्तान, साक्षी शर्मा, भावना ठाकुर और चंपा ठाकुर हैं।

    कप्तान रितु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा एशियन गेम्स सहित राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इनकी कप्तानी में भारत से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश कबड्‌डी का गढ़ माना जाता है और यहां से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निकल चुकी हैं। इस बार विश्व कप में भी यहां की बेटियों से उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। रितु नेगी की कप्तानी और पुष्पा राणा के अनुभव के साथ टीम का नेतृत्व मजबूत दिखता है। वहीं, साक्षी, भावना और चंपा भी भारतीय टीम की ताकत बढ़ाती हैं।

    भारत के आगामी मैच

    भारत का आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है

    • 19 नवंबर: भारत बनाम बांग्लादेश

    • 20 नवंबर: भारत बनाम जर्मनी

    • 21 नवंबर: भारत बनाम युगांडा

    इन मुकाबलों के आधार पर भारत की सेमीफाइनल और फाइनल की राह तय होगी।

    भारतीय महिला कबड्‌डी टीम

    रितु नेगी (कप्तान), पुष्पा राणा (उपकप्तान), सोनाली शिंगटे, पूजा नरवाल, भावना ठाकुर, साक्षी शर्मा, पूजा काजला, चंपा ठाकुर, मिनी नरवाल, रितु श्योराण, रितु मिथरवाल, संजू देवी, धनलक्ष्मी, अनु कुमारी

    #BhavanaThakur #ChampaThakur #HimachalGirls #HimachalPride #HimachalSports #IndianKabaddi #IndiaVsThailand #KabaddiNews #KabaddiWorldCup2025 #PushpaRana #RituNegi #SakshiSharma #TeamIndia #WomensKabaddiWorldCup
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Tuesday, November 18, 2025
    Next Article Shimla : हिमाचल में मंत्रियों का यात्रा भत्ता बढ़ा, अब 25 रुपये प्रति किमी मिलेगा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla:सतलुज नदी में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, रिवर राफ्टिंग के लिए 4 किलोमीटर का स्ट्रेच उपयुक्त

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से होगी अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

    October 26, 2026

    Shimla : खेल महाकुंभ 2026 का बनूटी में आगाज, 10 हजार युवा दिखाएंगे खेल का दम: विक्रमादित्य सिंह

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, दलीप भलूनी बने अध्यक्ष

    October 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में शुरू हुई बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप, तीन दिन तक होगा रोमांचक मुकाबला

    October 25, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Sports News: जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में झाकड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर

    October 6, 2026

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    October 5, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 1 4
    Users Today : 1
    Total Users : 128514
    Total views : 250872
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.