एआरबी टाइम्स ब्यूरो | ठियोग
शिमला के ठियोग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल और उप-प्रधानाचार्या पूनम खेदड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि शिक्षा के साथ सह-शैक्षिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की सफलता पर बधाई दी। समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

👉 कक्षा अनुसार पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थी:
- कक्षा 6 (अ): मनस्वी (प्रथम), विज्वल (द्वितीय), समृद्धि (तृतीय)
- कक्षा 6 (ब): इहाना (प्रथम), गुंजन (द्वितीय), मानवी (तृतीय)
- कक्षा 7 (अ): गौरी (प्रथम), नव्या (द्वितीय), आयुषी (तृतीय)
- कक्षा 7 (ब): सावी (प्रथम), विहान (द्वितीय), भव्य (तृतीय)
- कक्षा 8 (अ): पलक (प्रथम), हर्षिता (द्वितीय), आराध्या (तृतीय)
- कक्षा 8 (ब): परिधि नेगी (प्रथम), धृति मेहता (द्वितीय), राधिका (तृतीय)
- कक्षा 9 (अ): रिया ठाकुर (प्रथम), संजमी (द्वितीय), अहाना (तृतीय)
- कक्षा 9 (ब): साईं निष्ठा (प्रथम), शगुन कपाल्टा (द्वितीय), संबोधी (तृतीय)
- कक्षा 11 (विज्ञान): निपुण कंबोज (प्रथम), ललित कुमार (द्वितीय), रभया (तृतीय)
- कक्षा 11 (मानविकी): एंजल रानी (प्रथम), वंशिका (द्वितीय), तन्वी (तृतीय)
- कक्षा 11 (वाणिज्य): तमन्ना झामटा (प्रथम), पलक (द्वितीय), प्रांजल (तृतीय)
