Himachal : कांगड़ा के घटा रानीताल में टोल वसूली शुरू, फोरलेन पर सफर हुआ महंगा

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में घटा रानीताल टोल प्लाजा पर वीरवार सुबह 8 बजे से टोल वसूली शुरू हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से बनाए गए इस टोल प्लाजा से मटौर-शिमला फोरलेन पर सफर अब महंगा हो गया है। इस टोल का असर स्थानीय नागरिकों, रोजाना आने-जाने वाले वाहनों और धर्मशाला, मैक्लोडगंज व भागसू नाग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले पर्यटकों पर भी पड़ेगा।

बिना फास्ट टैग वाले वाहनों से दोगुना शुल्क वसूला जाएगा। टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को मासिक ₹350 में पास जारी किया जाएगा। यह सुविधा स्थानीय निवासियों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम, भागसू नाग वाटरफॉल, त्रियुंड ट्रेक, चाय के बागान जैसे स्थल पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण हैं। हर साल यहां हजारों सैलानी पहुंचते हैं, जिन्हें अब टोल शुल्क देना होगा।

💰 वाहनों के लिए तय की गई टोल दरें (NHAI)

वाहन का प्रकारएकतरफा टोलदोनों साइड टोलमासिक पास
जीप/वैन/LMV₹25₹35₹790
लाइट कमर्शियल व्हीकल/मिनी बस₹40₹55₹1275
बस/ट्रक (2 एक्सल)₹80₹120₹2675
3 एक्सल वाहन₹90₹130₹2920
मल्टी एक्सल/हैवी मशीनरी₹125₹190₹4195
ओवरसाइज़ व्हीकल₹155₹230₹5110

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *