एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण क्षेत्र के ओगली पंचायत में 40 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा और महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए विकास कार्यों पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि विकास किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से संभव होता है। उन्होंने कहा कि सिराज क्षेत्र में तय किए गए लक्ष्यों में 90% सफलता मिली है।
मुख्य योजनाओं का विवरण
सड़कों का जाल: शिमला ग्रामीण क्षेत्र में 200 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य जारी हैं। अगले 2 साल में सभी सड़कें बनकर तैयार होंगी।
पेयजल योजना: 19.25 करोड़ की लागत से पनदोआ खड्ड से केल बागड़ी तक उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया गया। इससे बाग, धरोगड़ा, ओगली, हिमरी, करयाली, डोमैहर, भराड़ा और चेबड़ी पंचायतों के 14,658 लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी।
सड़क निर्माण:
कडारघाट से पलग सेरकड़ी सड़क – 6.61 करोड़, 5200 मीटर
चेवड़ी से सेरकड़ी सड़क – 36.57 लाख, 925 मीटर
शिलान्यास: डोमैहर से नावी सड़क (6.61 करोड़), कंडा से लूनू सड़क (2.24 करोड़), डीजीबीआर से घरेना सड़क (88.92 लाख), शरोग से खल रोड (89.93 लाख)
आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर: कडारघाट में 62.63 लाख की लागत से लोकार्पण
महिला सशक्तिकरण:
कार्यक्रम में 42 महिला मंडलों को सिलाई मशीन वितरित की गई। मंत्री ने महिला आय को दोगुना करने और मिल्क कलेक्शन सेंटर के विकास के लिए तेजी से कार्य करने की बात कही।
उपस्थित अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति:
एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश कपूर, निदेशक हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक हरिकिशन हिमराल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
