Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान
    • Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
    • Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
    • Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: 1.14 करोड़ से बनने वाले दकड़ी पंचायत भवन का शिलान्यास, जनता को सर्वोच्च मानकर कार्य करने का आह्वान

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 18, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    दकड़ी पंचायत में बनने वाले पंचायत भवन की आधारशिला रखते तकनीकि शिक्षा मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र की दकड़ी पंचायत में लगभग 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन की आधारशिला रखी। मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारियों से अपील की कि वे जनता को सर्वोच्च मानकर अपने कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएँ शुरू करती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की सुस्ती के कारण अक्सर योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता और पात्र लोगों तक नहीं पहुँच पाता।

    राजेश धर्माणी ने कहा कि दकड़ी पंचायत का यह नया भवन जन सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही छत के नीचे पंचायतवासियों को उपलब्ध होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह भवन अपनी निर्धारित अवधि के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों को समयबद्ध एवं त्वरित सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इसके तहत राजस्व मामलों के निपटारे के लिए विशेष राजस्व अदालतों का आयोजन किया गया, जिसमें सिर्फ 15 दिनों में लगभग 98 हजार इंतकाल के मामलों का समाधान किया गया।

    उन्होंने आपदा प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाए जाने की भी घोषणा की। अब मकान खोने वाले परिवारों को 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये की मदद मिलेगी। आंशिक नुकसान पर राहत राशि को 1 लाख रुपये किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र परिवारों तक यह सहायता समयबद्ध पहुँचनी चाहिए।

    दकड़ी पंचायत में विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि चुवाड़ी-दाड़ा संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नांगलू बस्ती संपर्क सड़क मुख्य सड़क से जोड़ी जाएगी, जबकि गलयाना और कुलारू-चुवाड़ी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बल्ही में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण किया जा रहा है। पंचायत में उप-स्वास्थ्य केंद्र और पशु स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए भूमि संबंधित विभागों के नाम स्थानांतरित कर दी गई है। मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से हिमाचल शिवा प्रोजेक्ट से जुड़ने का आह्वान भी किया, ताकि किसानों और बागवानों की आर्थिकी मजबूत हो। इसके बाद उन्होंने जन समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस अवसर पर पंचायत प्रधान मस्त राम राणा, उपप्रधान पवन जमवाल, पंचायत सदस्य श्याम लाल, कांग्रेस नेत्री प्रोमिला देवी, एसडीएम गौरव चैधरी, बीडीओ अभिषेक शर्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    #DakdiPanchayat #FinancialRelief #GovernmentSchemes #himachalpradesh #LocalDevelopment #PanchayatVikas #PublicServiceCenter #RajeshDharmani
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 9 5 0
    Users Today : 181
    Total Users : 100950
    Total views : 204498
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.