एआरबी टाइम्स ब्यूरो
बिलासपुर। जिला कृषि विभाग, बिलासपुर द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 14 अगस्त 2025 कर दी गई है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और कृषि जोखिमों से बचाव के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करती है।
कृषि उपनिदेशक प्रेम चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत:
-
बीजाई न होने या क्षति पर मुआवजा दिया जाएगा।
-
खड़ी फसल की क्षति जैसे सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, कीट रोग, जलभराव आदि शामिल हैं।
-
कटाई के बाद 2 सप्ताह के भीतर आपदा जैसे चक्रवात, असमय बारिश आदि से नुकसान की भरपाई भी होती है।
-
स्थानीय आपदाएं जैसे भूस्खलन व ओलावृष्टि भी योजना में शामिल हैं।
फसल बीमा के प्रीमियम व दरें:
-
धान के लिए ₹60,000 प्रति हेक्टेयर बीमित राशि पर 11% प्रीमियम (₹6,600),
-
मक्की के लिए 20% प्रीमियम (₹12,000)।
-
किसान को केवल 2% यानी ₹1,200 प्रति हेक्टेयर या ₹96 प्रति बीघा भुगतान करना होगा, शेष राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
अब तक 21,262 ऋणी और 241 गैर-ऋणी किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया है।
संपर्क सूत्र:
किसान अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:
-
रतन लाल ठाकुर, सदर – 📞 7018083042
-
बृजेश चंदेल, घुमारवीं – 📞 9418463891
-
किशोर कुमार, झंडूता – 📞 9817488310
-
दीपक कुमार, श्री नैना देवी जी – 📞 7018750761
-
कृषि बीमा कंपनी, जिला प्रबंधक – 📞 9857075081
किसानों से अपील:
सभी किसानों से आग्रह किया गया है कि 14 अगस्त 2025 तक अपनी फसल का बीमा जरूर करवाएं और प्राकृतिक आपदाओं से अपनी मेहनत की फसल को सुरक्षित करें।
