एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। बुशहर स्वास्तिक सोसाइटी द्वारा आयोजित बुशहर प्रीमियर क्रिकेट लीग 2025 का आयोजन रामपुर बुशहर में किया जाएगा। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 12 फ्रेंचाइजी भाग लेंगी और प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी शामिल होंगे।
फ्रेंचाइजी पंजीकरण और लागत
-
फ्रेंचाइजी लागत: ₹2 लाख
-
पंजीकरण शुल्क: ₹50,000
(टीम न लाने की स्थिति में पंजीकरण शुल्क वापस नहीं होगा)
खिलाड़ी चयन प्रक्रिया
-
रिटेन खिलाड़ी: 2 खिलाड़ी
-
रामपुर से: 2 खिलाड़ी अनिवार्य
-
हिमाचल के अन्य क्षेत्र से: 2 खिलाड़ी (वैकल्पिक)
-
अंडर-21 खिलाड़ी: 1 खिलाड़ी अनिवार्य
पात्रता क्षेत्र
केवल शिमला, किन्नौर, और कुल्लू जिले के अन्नी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी ही इस लीग में भाग ले सकते हैं।
खिलाड़ी पंजीकरण
-
पंजीकरण बुशहर स्वास्तिक सोसाइटी के फेसबुक पेज पर दी गई वेबसाइट के माध्यम से होगा।
-
पंजीकरण शुल्क: ₹500 प्रति खिलाड़ी
नीलामी प्रक्रिया
-
प्रारंभिक बोली: ₹4,000
-
बोली वृद्धि: ₹200
-
सम बोली की स्थिति में निर्णय: टॉस या लॉटरी द्वारा
-
नीलामी बजट: ₹1,08,000 प्रति फ्रेंचाइजी
-
बोनस राशि: ₹3,000 अतिरिक्त
मैच आयोजन
-
स्थान: पार्ट बंगला ग्राउंड, रामपुर
-
मैच: मैट पर, सफेद गेंद से
-
प्रसारण: फुल एचडी में लाइव
-
दर्शकों के लिए सुविधा: दो बड़ी स्क्रीन
-
विशेषता: अनुभवी अंपायर और कमेंटेटर, सोशल मीडिया पर लाइव प्रदर्शन
पुरस्कार वितरण
-
विजेता टीम: ₹5 लाख
-
उपविजेता टीम: ₹3 लाख
-
मैन ऑफ द सीरीज: ₹21,000 + ट्रॉफी व मेमोरेंटो
-
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षक, विकेटकीपर: ₹10,000 + ट्रॉफी व मेमोरेंटो
हमारा मिशन
बुशहर स्वास्तिक सोसाइटी का उद्देश्य खेल के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को सरकार तक बिना किसी विरोध, रैली या नारेबाजी के, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ पहुँचाना है।
