विक्रमादित्य सिंह फिर करेंगे शादी : 22 सितंबर को चंडीगढ़ में अमरीन कौर संग बंधेंगे बंधन में

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के सुपुत्र और वर्तमान में राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी तय हो गई है। विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में अमरीन कौर के साथ सात फेरे लेंगे। राजपरिवार की ओर से शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शादी के कार्ड भी छप चुके हैं। उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

अमरीन कौर कौन हैं?

अमरीन कौर (फोटो सोशल मीडिया)

अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-2 के निवासी सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। मौजूदा समय में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि विक्रमादित्य और अमरीन कौर की लंबे समय से दोस्ती थी, जिसे अब शादी में बदलने का फैसला लिया गया है।

विक्रमादित्य सिंह का पारिवारिक और राजनीतिक परिचय

  • वह छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

  • वर्तमान में तीसरी बार सुन्नी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

पहली शादी और तलाक की पूरी कहानी

विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को आमेट रियासत से संबंध रखने वाली सुदर्शना कुमारी से हुई थी।

क्यों टूटा रिश्ता?

  • शादी के बाद दोनों के बीच लगातार मनमुटाव की खबरें आती रहीं।

  • विवाद बढ़ने पर वह उदयपुर में अपने मायके लौट गईं।

  • सुदर्शना ने अक्टूबर 2022 में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई।

  • उन्होंने विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता और बहनोई अंगद सिंह पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *