ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत तकलेच विद्यालय में विज्ञान कार्यशाला आयोजित

November 23, 2025 1:04 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तकलेच में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति के रूप में दिवाकर दत्त, जो वर्तमान में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झाकड़ी में प्रवक्ता (भौतिक विज्ञान) के पद पर कार्यरत हैं, ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।

अपने संबोधन में कक्षा छठी से दसवीं के छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम आविष्कारों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वैश्वीकरण के इस युग में पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर समस्या को कैसे नवीन वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से हल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न क्रियाकलापों एवं गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान विषय में रुचि व प्रेरणा जगाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने छात्रों को इको-फ्रेंडली ग्रीन साइंस आधारित आविष्कारों की ओर अध्ययन करने के लिए भी प्रेरित किया, जो आने वाले समय में सतत विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यशाला के समापन पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने दिवाकर दत्त का आभार व्यक्त किया और छात्रों से उनके विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सुनील मेहता, संजय नेगी, कविता, RAA प्रभारी विजयपाल, दीपक, नरेश, शशि नेगी, उषा, प्रवक्ता मदन मोहन और बी.एड. प्रशिक्षु सहित अनेक शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच का संचालन राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता अशोक मेहता द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment