एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में क्लस्टर स्तर की वॉलीबाल एवं योगा प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस खेल महोत्सव में डीएवी समूह के विभिन्न स्कूलों—डीएवी रिकांगपिओ, डीएवी रामपुर, डीएवी सरस्वती नगर, डीएवी कोटखाई, डीएवी चौपाल और डीएवी दत्तनगर से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सौरव आनंद एवं विशिष्ट अतिथि मुक्ता चौहान (सहायक समीक्षक एवं डीएवी समूह अध्यक्ष) ने शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने सभी गणमान्य अतिथियों, निर्णायकों और रैफरियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी। डीएवी रामपुर की छात्रा रिचा ने सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता और खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता की प्रमुख झलकियां:
छात्रा वर्ग-19 में पहला मैच डीएवी दत्तनगर और डीएवी सरस्वती नगर के बीच हुआ, जिसमें डीएवी दत्तनगर विजयी रहा।
छात्र वर्ग-14 में डीएवी चौपाल ने डीएवी कोटखाई को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतिभागियों ने वर्ग-19, वर्ग-17 एवं वर्ग-14 श्रेणियों में अपनी श्रेष्ठता दिखाई।
इस आयोजन ने छात्रों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच प्रदान किया और खेलों के प्रति अनुशासन व उत्साह की भावना को बढ़ावा दिया
