Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Kullu: उपायुक्त कुल्लू ने लिया वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों का विस्तृत जायजा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 28, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने गुरुवार को जिले के वर्षा से अत्यधिक प्रभावित इलाकों रायसन, शिरड़ रिसोर्ट, अलेयू, ओल्ड मनाली और आलू ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल और मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की बहाली कार्यों का विस्तृत जायजा लिया।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण, एसडीएम मनाली रमन कुमार, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि आम जनता और पर्यटकों को कम से कम असुविधा हो।

    विशेष रूप से कुल्लू–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की प्राथमिकता से बहाली पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सेब सीजन को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है।

    राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी
    उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अधिकांश क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और मोबाइल नेटवर्क सेवाएँ बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, बार-बार हो रहे भूस्खलन से अस्थायी रूप से इन सेवाओं में बाधा आ रही है, लेकिन त्वरित कार्रवाई कर इन्हें फिर से सुचारू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की निगरानी में राहत कार्य प्राथमिकता से हो रहे हैं।

    जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की 12 पोकलेन, 52 जेसीबी मशीनें, 11 लोडर और 19 टिप्पर सड़क बहाली में तैनात की हैं। वहीं, NHAI ने झिड़ी से रामशिला व कुल्लू से मनाली तक कई मशीनें लगाई हैं। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा व भूस्खलन से प्रभावित सड़क मार्ग को शीघ्र बहाल करने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।

    पेयजल और बिजली सेवाओं की बहाली
    कुल्लू व मनाली के पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है, जिनकी बहाली के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। 2 जेसीबी मशीनें, 10 वेल्डिंग मशीनें और 60 कर्मचारी इस कार्य में लगे हैं। विद्युत आपूर्ति भी अधिकांश क्षेत्रों में बहाल की जा चुकी है और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की नियमित निगरानी की जा रही है।

    उपायुक्त ने बताया कि भारी वर्षा से कुल्लू और मनाली शहरों को पेयजल उपलब्ध करवाने वाली दो प्रमुख पेयजल योजनाओं को भारी क्षति पहुँची है और इन दोनों योजनाओं की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चल जारी है। उन्होंने बताया कि पुरे जिला में पेयजल योजनाओं की बहाली के भी जलशक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात कार्य में जुटे हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला में प्रभावित बिजली आपूर्ति की बहाली के भी कर्मचारी अधिकारी दिन रात कार्य कर रहे हैं और अधिकतर क्षेत्र विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।

    #AppleSeason #KulluRelief #Manali #NHAI #PublicWorks #RainImpact #RehabilitationWork #ReliefWork #RoadRestoration #WaterResources
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के निर्देश पर स्टिंगरी से 5 मरीजों को एयरलिफ्ट कर कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया
    Next Article Shimla: संयुक्त जागरूकता शिविर: लियो पंचायत में बागवानी, कृषि और स्वास्थ्य पर नई पहल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125081
    Total views : 245558
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.