एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, झाकड़ी के सभागार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 6वीं से 8वीं तक हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, कक्षा 9वीं से 12वीं तक अंग्रेजी भाषण (English Declamation) और कक्षा 3 से 5 तक अंतर्सदनीय प्रश्नोत्तरी (Quiz Competition) आयोजित की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सतलुज हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यमुना हाउस द्वितीय और ब्यास हाउस तृतीय स्थान पर रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में श्रृति शर्मा (सतलुज सदन) ने प्रथम, अमीषी शर्मा (सतलुज सदन) ने द्वितीय तथा रानया शर्मा (यमुना सदन) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इंग्लिश डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में भी सतलुज हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रावी हाउस द्वितीय और ब्यास हाउस तृतीय रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में वेनया मेहता (सतलुज) प्रथम, रिद्धिमा चौहान (सतलुज) द्वितीय और शांभवी गुप्ता (रावी) तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में रावी सदन प्रथम, ब्यास सदन द्वितीय और यमुना सदन तृतीय स्थान पर रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
