Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

Kinnaur: किन्नौर में एनएच-5 अवरुद्ध: भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जिला मुख्यालय का संपर्क कटा

ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 30, 2025Updated:October 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के कारण एनएच-5 पर कई स्थानों पर लैंडस्लाइड हो गए, जिससे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।

शनिवार सुबह निगुलसरी और नाथपा स्लाइड पॉइंट पर सड़क मार्ग बंद हो गया। निगुलसरी के पास सड़क धंसने से मार्ग अवरुद्ध हुआ, जबकि नाथपा में पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने के कारण बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। नाथपा में लैंडस्लाइड पहले भी हो चुका है, लेकिन वहां वैकल्पिक मार्ग डैम साइड से यातायात चलाया जा रहा था। शनिवार को वैकल्पिक मार्ग भी लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया, जिससे कुछ घंटों के लिए यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया।

मार्ग बहाली के प्रयास जारी

एन.एच. प्राधिकरण ने दोनों स्थानों पर मशीनरी लगाकर मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया है, लेकिन शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो सका। एनएच-5 के बंद होने के कारण जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित ऊपरी किन्नौर और स्पीति क्षेत्र का देश-दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट गया है।

यातायात कब तक बहाल होगा?

एन.एच.ए.आई. सहायक अधिशासी अभियंता उमेश लारजू के अनुसार, निगुलसरी स्लाइडिंग प्वाइंट पर सड़क धंसने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। सड़क की बहाली के लिए दोनों ओर से मशीनें लगाई गई हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि मार्ग को कल दोपहर तक बहाल कर लिया जाएगा।

किन्नौर के डी.सी. डा. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मार्ग की बहाली में कुछ समय लगेगा, और संभावना है कि रविवार दोपहर तक यातायात आंशिक रूप से बहाल हो पाए।

राहत कार्य:

वहीं, प्रशासन ने फंसे हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लोक निर्माण विभाग और वन निगम के दो स्पैन लगाए हैं, जिनके माध्यम से सेब, मटर और अन्य जरूरी सामान को सुरक्षित रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जाएगा।

सुरक्षा की अपील:

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक मार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता, तब तक अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करें और सुरक्षित रहें।

#HeavyRain #Kinnour #KinnourConnectivity #Landslide #NH5 #ReckongPeo #RoadClosure #RoadRestoration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: हिमाचल प्रदेश में बागवानी को व्यावसायिक विषय के रूप में शुरू किया जाएगा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक
Next Article Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की कार्रवाई: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 4.50 ग्राम चिट्टा बरामद
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

March 20, 2026

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

March 11, 2026

Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

March 9, 2026

Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

February 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 0
Users Today : 57
Total Users : 111780
Total views : 223162
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.