Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Shimla: कोटखाई की 95% सड़कें बहाल, राहत कार्यों में तेजी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 10, 2025Updated:October 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कोटखाई(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई उपमंडल का दौरा कर हाल ही में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटखाई की लगभग 95 प्रतिशत सड़कें बहाल कर दी गई हैं, जिससे सेब सीजन 2025 में बागवानों को बड़ी राहत मिली है।

    मंत्री ने गुम्मा, खलटू नाला, बगैन, देवरी-खनेटी और चाशला-देवरीघाट जैसे क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। उनके अनुसार, लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली लगभग 300 सड़कों को 170 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें से 40 करोड़ रुपये का नुकसान सिर्फ ठियोग-हाटकोटी सड़क को हुआ है।

    सेब की 60% पेटियां मंडियों तक पहुंचीं

    मंत्री ने बताया कि अब तक लगभग डेढ़ करोड़ सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंच चुकी हैं, जो कुल उत्पादन का 60% हैं। शेष 40% उपज के लिए भी सुचारू व्यवस्था की जा रही है।

    37 एप्पल कलेक्शन सेंटर सक्रिय

    कोटखाई उपमंडल के सभी 37 एप्पल कलेक्शन सेंटर को क्रियाशील कर दिया गया है, जिनके माध्यम से 11 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की गई, जिसमें से 7 हजार मीट्रिक टन सेब भेजा जा चुका है।

    सेब सीजन के बाद शुरू होगा सड़क मरम्मत कार्य

    रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन के बाद सड़कों की पक्की मरम्मत, डंगे निर्माण और अन्य स्थायी कार्य किए जाएंगे। फिलहाल प्राथमिकता सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की है।

    आपदा राहत में कोई लापरवाही नहीं बर्दाश्त

    शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को शीघ्र राहत और सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    आपदा राहत मैनुअल में ऐतिहासिक संशोधन

    अब तक उपमंडल में 8 मकान पूरी तरह और 40 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार ने आपदा राहत मैनुअल में ऐतिहासिक संशोधन कर राहत राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र में जल और बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो चुकी है और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं।

    इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, उपमंडलाधिकारी कोटखाई, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #AppleCollectionCenter #AppleSeason2025 #DisasterReliefHimachal #EducationMinisterHimachal #HimachalDisaster #Kotkhai #PWDHimachal #RoadRestoration #RohitThakur #TheogHatkotiRoad
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों में तेजी लाएंगे – नन्द लाल, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष
    Next Article Kinnaur: हिंदी भाषा को प्रोत्साहन: रिकांग पिओ महाविद्यालय में भाषण, निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई

    April 1, 2026

    Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ

    April 28, 2026

    Kinnaur: निचार विकास खंड के लंबित विकास कार्य समयबद्ध पूर्ण करें – मंत्री जगत सिंह नेगी

    June 3, 2025

    Kinnaur: राजस्व मंत्री ने किया मूलिंग का दौरा, मेडिटेशन सेंटर के लिए 20 लाख की घोषणा,वन अधिकार अधिनियम-2006 का लाभ उठाने का किया आह्वान

    June 21, 2025

    Kinnaur: किन्नौर कैलाश यात्रा 2025 भारी बारिश के कारण अस्थायी रूप से स्थगित

    August 5, 2025

    Aaj Ka Rashifal 08 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 8, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 6 0 2
    Users Today : 0
    Total Users : 128602
    Total views : 251282
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.