ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Kullu: डीसी कुल्लू ने निरमंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, सड़क व बिजली सेवाओं के शीघ्र पुनर्स्थापन के निर्देश

October 5, 2025 11:15 AM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

निरमंड(कुल्लू)। उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस रवीश ने निरमंड उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को सड़क मार्ग, बिजली, और पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त कुल्लू निरमंड विकास खंड में राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए (एपीआरओ)

उपायुक्त ने निरमंड बस अड्डे का निरीक्षण करते हुए भवन की क्षति को गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग को भवन की स्थिरता के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। निरमंड के साथ लगते हट्टल गांव, नोर और राहणू पंचायत में भी भारी भूस्खलन और भवन धंसने के मामलों का जायजा लिया गया और प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से सहायता का आश्वासन दिया गया।

स्थानीय लोगों ने कतमोर और शरशाह इलाके में फंसे हजारों सेब की पेटियों को जल्द निकालने के लिए सड़क बहाली की मांग की। इसके साथ ही, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सेवाओं की बहाली, पैदल रास्तों की मरम्मत और बच्चों के स्कूल पहुंचने में आ रही दिक्कतों को भी उपायुक्त के समक्ष रखा गया।उपायुक्त ने कई दुर्गम पंचायतों का पैदल दौरा किया और छात्रों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जाना। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल का दौरा कर क्षतिग्रस्त हिस्सों को तुरंत पुनर्स्थापित करने पर जोर दिया।

अंत में निरमंड समिति हॉल में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को सेब बागवानों की फसल की सुरक्षा और प्राथमिकता के आधार पर राहत कार्यों के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।  इस मौके पर एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, डीएसपी चंद्रशेखर, तहसीलदार निरमंड रजत शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी इस दौरे में मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment