Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Mandi: धर्मपुर में आपदा राहत कार्य जारी, अब तक ₹13.60 लाख की वितरित हुई सहायता राशि

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 17, 2025Updated:October 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के सोन खड्ड में हाल ही में आई फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा अब तक ₹13.60 लाख की फौरी राहत राशि वितरित की जा चुकी है। प्रशासन ने राहत और बहाली कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि इस आपदा में 99 दुकानदार, 15 मकान मालिक और 22 किरायेदार प्रभावित हुए हैं, जिन्हें राहत राशि प्रदान की गई है। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद से सड़कों और धर्मपुर बस स्टैंड की सफाई का कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि SDRF, NDRF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें ड्रोन कैमरों की सहायता से लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। प्रशासन राहत व पुनःस्थापन कार्यों में पूरी तरह संलग्न है और शीघ्र ही बस सेवाओं को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

    धर्मपुर बस स्टैंड को भारी नुकसान, 20 बसें क्षतिग्रस्त

    हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के मंडलीय प्रबंधक मंडी उत्तम सिंह ने बताया कि फ्लैश फ्लड से धर्मपुर बस स्टैंड को गंभीर क्षति पहुंची है।

    • 20 बसें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

    • बस स्टैंड और वर्कशॉप में भारी मात्रा में सिल्ट भर गई है।

    • हमीरपुर और धर्मशाला डिपो से मैकेनिकल टीमें भेजी गई हैं, जो बसों की मरम्मत कार्य में लगेंगी।

    फिलहाल सरकाघाट–धर्मपुर मार्ग पर दो बसें शुरू की गई हैं, जबकि धर्मपुर डिपो की 28 अन्य बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हैं। सड़क बहाली के बाद इन्हें चरणबद्ध रूप से चलाया जाएगा।

    उत्तम सिंह ने बताया कि डिपो की करीब ₹33 लाख की इन्वेंट्री, और 20 हजार लीटर क्षमता वाले फ्यूल पंप, जिसमें लगभग 15 हजार लीटर ईंधन था, को नुकसान पहुंचा है। ईंधन की रिकवरी और सफाई के लिए इंडियन ऑयल से संपर्क किया गया है।

    बिजली विभाग को ₹4.60 करोड़ से अधिक का नुकसान

    फ्लैश फ्लड से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) की अधोसंरचना को भी बड़ा नुकसान हुआ है। विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार:

    • 2 किमी 33 केवी एचटी लाइन और 6 किमी 11 केवी एचटी लाइन क्षतिग्रस्त।

    • 12 ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह या आंशिक रूप से खराब।

    • 9.5 किमी एलटी लाइन और 110 विद्युत पोल को नुकसान।

    • सबसे अधिक ₹2.25 करोड़ का नुकसान सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुआ है, जिसमें उप-स्टेशन की बाउंड्री वॉल, फेंसिंग, कंट्रोल रूम, सड़क और स्टोर शामिल हैं।

    • विभाग के 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त बताए गए हैं।

    बिजली आपूर्ति बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, हालांकि लगातार बारिश और सड़कों की स्थिति के कारण उपकरण और खंभे स्थल तक पहुंचाने में चुनौतियां बनी हुई हैं।

    #DharampurBusStand #DharampurFlashFlood #DharampurNews #DisasterReliefHimachal #ElectricityDepartmentLoss #HimachalDisaster #HimachalPradeshNews #HRTCDamage #NDRF #SDRF
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: उपायुक्त किन्नौर ने पोषण अभियान का शुभारंभ किया, कुपोषण मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम
    Next Article Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ता पर SFI कार्यकर्ताओं का हमला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    HPSEB Recruitment 2025: हिमाचल में 1602 बिजली उपभोक्ता मित्रों की सीधी भर्ती शुरू, जानें जरूरी पात्रता

    December 3, 2025

    दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 28, 2026

    HRTC: अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr:रामपुर पीजी कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक साइंस लैब, छात्रों को मिली बड़ी राहत

    May 23, 2025

    Rampur Bushahr: नितेश भारती अध्यक्ष व तिलक राज बने रक्तदान सोसायटी के महासचिव

    February 23, 2025

    Rampur Bushahr: डंसा मेले का समापन: युवक मंडल भवन के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा

    August 16, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.