Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    HRTC: अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में 25 नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का शुभारंभ किया। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाना है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के लिए 25 नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का शुभारंभ करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 25 नई टाइप-1 इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का पड्डल मैदान मंडी से शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के इलेक्ट्रिक बस बेड़े के विस्तार के लिए 297 नई टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं। ये बसें वर्तमान में शिमला, नाहन, नालागढ़, ऊना, हरोली, बिलासपुर, देहरा, हमीरपुर, पालमपुर, धर्मशाला और नगरोटा में संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा कुल्लू, मंडी और सुंदरनगर में आवश्यक चार्जिंग अवसंरचना विकसित की जा चुकी है और इन क्षेत्रों में भी नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसों की निर्धारित ड्राइविंग रेंज 80 प्रतिशत स्टेट ऑफ चार्ज पर लगभग 180 किलोमीटर है। परिचालन के दौरान इन बसों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। शिमला-चंडीगढ़ मार्ग पर एक बार चार्ज करने के बाद इलेक्ट्रिक बस लगभग 270 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर रही है। यह प्रदर्शन हिमाचल के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी भू-भाग में लंबी दूरी के अंतर-शहरी मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों की उपयोगिता को दर्शाता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से एचआरटीसी की परिचालन लागत में भी महत्वपूर्ण कमी आ रही है। पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ऊर्जा लागत में लगभग 12 से 13 रुपये प्रति किलोमीटर की बचत हो रही है। इससे निगम के ईंधन और परिचालन व्यय में कमी आने के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की समग्र दक्षता में भी सुधार हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का विस्तार प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम करने, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाने तथा स्वच्छ और हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के निरंतर सहयोग और चार्जिंग अवसंरचना के विस्तार के साथ एचआरटीसी आधुनिक, विश्वसनीय, ऊर्जा-कुशल एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    पांच साल में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एचआरटीसी को बसें खरीदकर उपलब्ध करवाने के साथ हर वर्ष अनुदान के रूप में करीब 840 करोड़ रुपये प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी भी अपने संसाधनों से लगभग इतनी ही राशि अर्जित कर रहा है। वर्तमान सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में 1000 इलेक्ट्रिक बसें और 200 हाइड्रोजन बसें खरीदी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में ‘ग्रीन हिमाचल’ की परिकल्पना की थी और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

    इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित रहे। मंडी में वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

    #ARBtimes #ElectricBus #ElectricBuses #EVBus #GreenHimachal #GreenTransport #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #HRTC #HRTCNews #Mandi #PublicTransport #SukhvinderSinghSukhu #SustainableTransport
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAccident: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मियों की मौत; टोलैंड में टैंकर से भिड़ी कार
    Next Article Rampur Bushahr: विकास खंड रामपुर प्रधान परिषद् की नई कार्यकारिणी गठित, कृष्ण गोपाल अध्यक्ष और अश्वनी शर्मा सचिव
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: ठियोग क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह

    August 17, 2026

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 7 8
    Users Today : 64
    Total Users : 118678
    Total views : 235041
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.