Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: राजस्व मंत्री ने किन्नौर में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और फुल्याच महोत्सव का किया समापन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 17, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन में राजस्वी मंत्री को सम्मानित करती महिला(डीपीआरओ)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनजातीय जिला किन्नौर के आई.टी.डी.पी भवन रिकांग पिओ में आयोजित सामुदायिक संस्कृति एवं संरक्षण विषयक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वार्ता सम्मेलन कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किन्नौर की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, खानपान, रहन-सहन और भोटी भाषा को सहेजना आज के समय की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने इतिहास और संस्कृति को जानें, समझें और उसका प्रचार करें।

    राजस्व मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पूह और राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ के सहयोग से किन्नौर की संस्कृति को सरल भाषा में आमजन तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही भोटी भाषा के संरक्षण व प्रचार-प्रसार को लेकर भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    पंचायत स्तर से संस्कृति संरक्षण की शुरुआत की अपील

    उन्होंने स्थानीय बुद्धिजीवियों से पंचायत स्तर से इस कार्य को शुरू करने की अपील की ताकि संस्कृति और इतिहास की जानकारी नई पीढ़ी को मिल सके। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उत्तम चंद चौहान ने किया, जिन्होंने तीन दिवसीय कार्यशाला की गतिविधियों का ब्योरा मुख्य अतिथि को प्रस्तुत किया।

    इस कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, कॉलेज के प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    रिब्बा पंचायत में फुल्याच महोत्सव के दूसरे दिन पहुंचे राजस्व मंत्री

    इसके उपरांत मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिब्बा पंचायत में देवता कसूराज जी के इष्ट स्थल कंडे में आयोजित सात दिवसीय फुल्याच उत्सव के दूसरे दिन भाग लिया।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार देव परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजनों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों से जहां संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, वहीं आपसी भाईचारे और मेल-जोल को भी बल मिलता है।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोदूप नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश सेन, उप निदेशक उद्यान भूपेंद्र नेगी, उप निदेशक पशुपालन डॉ. अजय नेगी, तथा रिब्बा ग्राम पंचायत की प्रधान राधिका नेगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #RevenueMinister #Kinnaur #PhulaichFestival #InternationalConference #HimachalPradesh #CulturalFestival
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ता पर SFI कार्यकर्ताओं का हमला
    Next Article Kullu: उपायुक्त ने लगातार तीसरे दिन आनी विधानसभा क्षेत्र के नुकसान का लिया जायजा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 5 5 5
    Users Today : 184
    Total Users : 118555
    Total views : 234860
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.