एआरबी टाइम्स ब्यूरो
किन्नौर। डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति, जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 07 अक्टूबर, 2025 कर दी गई है।
आवेदन करने वाले विद्यार्थी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिला किन्नौर में आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें
कक्षा 9वीं के लिए आवेदन करने हेतु इस लिंक पर जाएं:
https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/कक्षा 11वीं के लिए आवेदन करने हेतु इस लिंक पर जाएं:
https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/
